Campus Boom.
जमशेदपुर। नवरात्रि के पावन पर्व की तैयारियों को लेकर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा नया समिति, गोल पहाड़ी की ओर से सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं पूजा के सफल आयोजन की कामना की।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बस्ती के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और आगामी दुर्गोत्सव को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
भव्य पूजा की तैयारियां शुरू
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। भूमि पूजन के साथ ही पूजा आयोजन की तैयारियों को गति दी जाएगी। जल्द ही पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक आयोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर उज्ज्वल सानी, श्वेता प्रसाद, श्वेता चक्रवर्ती, अर्चना दास महापात्रा, लकी सरकार, प्रतिभा कुशारी, माला कुंडू, ज्योति देवी, राखी पालित, गोपाल शर्मा, संदीप कुमार, अरमान साहू, राहुल यादव, झिलिक पालित, कनक पालित, श्वेता जैन, अरुणा एक्का सहित बस्ती के अन्य गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के साथ ही गोल पहाड़ी क्षेत्र में दुर्गोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। समारोह का समापन मां दुर्गा के जयकारों के साथ हुआ।


