Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। नामांकन से वंचित इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह उच्च शिक्षा से जुड़ने का एक और अवसर है। विद्यार्थी अपनी योग्यता, रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन ले सकते हैं। इग्नू सहायता केंद्र में मिलेगा मार्गदर्शन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित इग्नू शोधार्थी सहायता केंद्र 0502 की ओर से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को नामांकन और शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। केंद्र के…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। सावन के पावन अवसर पर एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की ओर से संयुक्त रूप से ‘मेघा मल्हार महोत्सव 4.0’ का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली और लोक-सांस्कृतिक परंपराओं से सजे इस आयोजन में दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक कला के साथ दिखी रचनात्मकता महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मटकी सजावट, थाली सजावट, मेहंदी एवं टैटू मेकिंग, राखी निर्माण तथा आभूषण निर्माण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक कला को आधुनिक…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार को ‘कॉमनोवा 2026’ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान, संप्रेषण क्षमता, रणनीतिक सोच, समस्या समाधान एवं प्रबंधकीय कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। डीन की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स डॉ. किश्वर आरा एवं डीन ऑफ कॉमर्स डॉ. दीपा शरण की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यवहारिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। दस…

Read More

Campus Boom. एग्रिको-बारा स्थित टाटा स्टील कलर्स की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत गुरुवार को कंपनी परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के 52 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रह में टीम पीएसएफ और जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने सहयोग किया। जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाना उद्देश्य कंपनी की ओर से बताया गया कि वर्ष में दो से तीन बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को सामाजिक दायित्व से जोड़ने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।…

Read More

Campus Boom. वैली व्यू स्कूल में कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बार एनुअल कैरियर मेला 2026 का आयोजन किया गया। कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से आयोजित इस मेले में देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी सहित विदेश की दो यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या मिक्की सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि करियर को लेकर मन में किसी भी तरह की दुविधा हो तो विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से खुलकर सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थी सीनेट का गठन गरिमामय शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह के माध्यम से किया गया। नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को पद के बैज, शैश एवं फ्लैग प्रदान किए गए और उन्हें पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। रितेश कुमार बने स्कूल कैप्टन सत्र 2026–27 के लिए रितेश कुमार को स्कूल कैप्टन और दीपिका झा को स्कूल वाइस कैप्टन चुना गया। वहीं हितेश कुमार को हेड बॉय तथा कनिष्का पाठक को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी चयनित विद्यार्थी कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं के हैं। चारों सदनों…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। स्नातक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से TeamLease Foundation एवं Bajaj Finserv के सहयोग से निःशुल्क स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस सेक्टर में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। इस पहल का संदेश है— “जब तक रोजगार से जोड़ेंगे नहीं, तब तक प्रयास छोड़ेंगे नहीं!” कार्यक्रम के तहत चयनित युवाओं को 24 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 6 दिनों का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) कराया जाएगा, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को कार्यक्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव मिल…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। जगन्नाथपुर, गम्हरिया स्थित वैदिक विद्यालय नव ज्योति विद्या मंदिर में रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के सचिव डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, साहित्यिक योगदान एवं उनके विचारों से परिचित कराया। समारोह में भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष रेशमी साहू, राहुल सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जबकि बच्चों द्वारा सामूहिक…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम), जमशेदपुर चैप्टर ने सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर के सहयोग से “परमाणु अनुप्रयोगों में सामग्रियों की स्थिति एवं रुझान” विषय पर विशेषज्ञ तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया। 17 अगस्त को बर्मामाइंस स्थित सीएसआईआर-एनएमएल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सामग्रियों के विकास, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. कोमल कपूर, अध्यक्ष, भारतीय धातु संस्थान तथा अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी, न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) थीं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव के आधार पर परमाणु अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक उन्नत…

Read More

के. दुर्गा राव। सरायकेला सरायकेला। जिले के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए यह गौरव की बात है कि सरायकेला के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को पश्चिम बंगाल के आद्रा में आयोजित होने वाले ‘इन्फ्लुएंसर मिलन मेला’ में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को आद्रा स्थित साहेब बांध पार्क में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर्स के बीच मुलाकात और संवाद के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न व्यंजनों का भी आयोजन किया जाएगा।…

Read More