Campus Boom.
पटमदा/बोड़ाम। पटमदा प्रखंड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल क्रिकेट मैदान में जय मां काली बामनी क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित दो दिवसीय सोमनाथ स्मृति ट्रॉफी सीजन-2 का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में दिघी बॉयज ने घोड़ानेगी को 6 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिघी बॉयज ने निर्धारित 4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोड़ानेगी की टीम 4 ओवर में एक विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी।
विजेता दिघी बॉयज को 20 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता घोड़ानेगी को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पटमदा और बामनी की टीमों को भी 7-7 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
दिघी बॉयज के संतोष महतो को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं सौमिक मंडल को बेस्ट बैट्समैन और जयदेव मंडल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।
खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की अपील
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जबकि जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा ने गेंदबाजी की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने और नशे से दूर रहने की अपील की।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, जेएमएम बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपांकर महतो और शिक्षक प्राण कृष्ण कुंभकार सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में परमेश्वर गोप, कमेंटेटर राजेश कुमार मान्ना, राकेश मंडल, सौमिक, जयदेव, धर्मेंद्र, अजय, माधव, श्रीमंत, मिट्ठू, गुणधर, राजा, उत्तम, मंगल, विकास, प्रदीप, दिवाकर, अरविंद, विकास प्रताप सिंह, अभिषेक सहित अन्य का योगदान रहा।


