Campus Boom.
झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कोल्हान प्रक्षेत्र के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए 11 अक्टूबर को ऑनलाइन चुनाव होगा। इसे लेकर रविवार को महासंघ के महामंत्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई।
अध्यक्ष पद के लिए पंकज प्रधान (जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर), मनमोहन गांधी, अजय कुमार झा और अभिषेक कुमार मिश्रा (जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज) तथा शंकर मिश्रा (जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज) ने दावेदारी की है।
चुनाव संचालन के लिए मोहम्मद अरशद जमाल, प्रत्यूष कुमार पानी, आकाश कुमार, अमरदीप कुमार और चंदन कुमार की पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी गठित की गई है।
चुनाव कार्यक्रम :
- नाम वापसी: 7 अक्टूबर, शाम 6 बजे तक।
- चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर, सुबह 10.30 बजे तक।
- मतदान: 11 अक्टूबर, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
- परिणाम की घोषणा: 11 अक्टूबर, शाम 5 बजे तक।
- चुनाव प्रक्रिया: ऑनलाइन। मतदान संबंधी जानकारी महासंघ के व्हाट्सऐप ग्रुप में उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक के अंत में पूर्व सीनेट सदस्य प्रत्यूष कुमार पानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


