Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर। शहर में कॉलेज स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित पहले इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 2026 का रविवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समापन हुआ। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में जमशेदपुर के सात प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छह खेल विधाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, अरका जैन यूनिवर्सिटी, अल कबीर पॉलिटेक्निक, एक्सएलआरआई जमशेदपुर, एनआईटी जमशेदपुर और आरवीएस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छह खेलों में छात्र-छात्राओं…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में समय पर जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने और लोगों को हृदय संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से रविवार को जमशेदपुर में ‘दिल धड़कने दो’ अभियान की शुरुआत हुई। XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से शहर को हृदय-सुरक्षित बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास का आह्वान किया गया। अभियान के तहत नागरिकों को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण देने और सार्वजनिक स्थानों पर AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गोल पहाड़ी स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गापूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन का प्रमुख आकर्षण देवी-देवताओं पर आधारित विशेष झांकी होगी, जिसे बंगाल से आए कलाकार प्रस्तुत करेंगे। समिति की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन प्रस्तावित है। वहीं, दोपहर 3 बजे से विशेष झांकी कार्यक्रम…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। नवरात्रि का पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने और मानवता की सेवा करने का भी अवसर है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) की टीम ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दलमा की तलहटी में बसे कोइरा और वाधाडीह गांवों के 30 सबर परिवारों के बीच नवरात्रि की खुशियां बांटीं। टीम की ओर से प्रत्येक परिवार को नए वस्त्र और 15 प्रकार की खाद्य सामग्री से युक्त एक माह का सूखा राशन प्रदान किया गया। पिछले 15 वर्षों से चली आ रही परंपरा के…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। साहित्य केवल कहानियां सुनाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के सवालों से रूबरू होने का रास्ता भी है। छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 के दूसरे दिन साहित्य, स्त्री के संघर्ष, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और इतिहास जैसे विषयों पर हुए संवादों में इसकी झलक देखने को मिली। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। कथाकार कविता से सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की बातचीत में उनकी पुस्तक ‘वो रेन लिली खिलने के दिन थे’ के संदर्भ में स्त्री के जीवन और संघर्ष पर चर्चा हुई। कविता ने सवाल उठाया कि एक स्त्री कई बार…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत निर्धारित समय में सूचना उपलब्ध नहीं कराने वाले लोक सूचना पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। झारखंड के राज्य सूचना आयुक्त अनुज सिन्हा ने शनिवार को छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 में आयोजित संवाद सत्र के दौरान यह बात कही। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित महोत्सव में आरटीआई की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए अनुज सिन्हा ने कहा कि समय पर जवाब नहीं मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित मामलों में कानून के प्रावधानों के अनुसार दोषी पदाधिकारियों पर आर्थिक दंड…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। बलिया की मिट्टी से बॉलीवुड तक का सफर और ‘बंबई में का बा’ गीत से मिली पहचान। मशहूर गीतकार डॉ. सागर ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाकर छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 के दूसरे दिन श्रोताओं का दिल जीत लिया। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का शनिवार को साहित्य, संवाद और संगीत के बीच भव्य समापन हुआ। डॉ. सागर ने वैभव मणि त्रिपाठी के साथ संवाद में बताया कि उन्होंने दूसरी कक्षा से ही गीत लिखना शुरू कर दिया था। छठी कक्षा में उनके लिखे गीत आकाशवाणी पर प्रसारित हुए। बलिया…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर में आयोजित दो दिवसीय मेगा इंटर एवं इंट्रा स्कूल प्रतियोगिता ‘एक्सीलेंसिया 2K26’ का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवराज सिंह सिंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और जीवन में निरंतर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, सुरक्षा दल और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त…

Read More

Campus Boom. बैजनाथ मिश्रा बोले-एआई वही लौटाता है, जो मनुष्य पहले दे चुका है; राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म ‘आँगेन’ की हुई विशेष स्क्रीनिंग जमशेदपुर। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ ‘छाप 3.0’ का शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित होटल एल्कोर में भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन किताबों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की प्रासंगिकता, साहित्य में तकनीक की भूमिका, आदिवासी साहित्य में स्त्री की भागीदारी, पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सिनेमा जैसे विषयों पर साहित्यकारों, पत्रकारों एवं विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। एआई के दौर में भी कायम रहेगा लेखक का अस्तित्व झारखंड के पूर्व सूचना…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत तारापोर स्कूल, एग्रिको के कक्षा 10वीं के 104 विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें 47 छात्राओं और 57 छात्रों ने चार शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी के संबोधन से हुआ। उन्होंने औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जिज्ञासा विकसित करने के लिए प्रेरित…

Read More