Campus Boom.
जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित दीपशिखा म्यूजिक क्लासेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संस्थान का फाउंडेशन डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, बच्चों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह के दौरान बच्चों एवं संगीत प्रेमियों ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने आचरण में अपनाने तथा इसे अपनी आदत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्थान की छठी वर्षगांठ भी उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह में शिवशंकर पांडेय, भानिया परवीन, रिया कुमारी, सविता, वरुण, नेहा सिंह, सुमिति कुमारी, शिक्षक राम किंकर उपाध्याय, डॉ. विजय शंकर प्रसाद सहित विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
दीपशिखा म्यूजिक क्लासेज के संस्थापक एवं केंद्रीय अधीक्षक शिव शंकर प्रसाद ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं संगीत प्रेमियों का स्वागत करते हुए गांधी जी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संस्था द्वारा गायन, तबला, गिटार, नृत्य एवं चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है।


