Campus Boom. झारखंड में डायन प्रथा जैसी अमानवीय कुप्रथा के खिलाफ दशकों तक संघर्ष करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी और जेपी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता प्रेम जी का निधन हो गया। 1980 में फ्री लीगल ऐड कमिटी के गठन में अग्रणी भूमिका के सदस्य रहे। 70 वर्षीय प्रेम जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शहर के टाटा मेन अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उन्होंने शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को अंतिम सांस ली। उनके निधन से सामाजिक आंदोलनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है। प्रेम जी उन जमीनी कार्यकर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने बिना किसी…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. लोयोला स्कूल टेल्को को अपनी कक्षा 5 की छात्रा विधि पलसानिया ने यूनिफाइड काउंसिल इंग्लिश ओलंपियाड 2025–26 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसका आयोजन यूनिफाइड काउंसिल द्वारा किया गया था। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विधि को ₹10,000 की नकद राशि, प्रशंसा-पत्र तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी यह शानदार सफलता उनके परिवार और विद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी उपलब्धि को और भी प्रेरणादायक बनाता है उनका यह सराहनीय निर्णय कि उन्होंने अपनी पूरी नकद पुरस्कार राशि विद्यालय के एक जरूरतमंद छात्र की…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान के तहत योग विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, बिष्टुपुर में विशेष सूर्य नमस्कार सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रथ सप्तमी से 19 फरवरी तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में योग विभाग के पीजी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, योग सर्टिफिकेट कोर्स, बीपीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के साथ एनसीसी, एनएसएस एवं हॉस्टल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला…
Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की हेल्थ एवं वेलनेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर जिला अस्पताल के न्यूरो साइकैट्रिस्ट डॉ. महेश हेंब्रम ने विद्यार्थियों को विभिन्न मानसिक रोगों एवं उनके लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिजोफ्रेनिया, ऑटिज्म तथा एडीएचडी जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती संकेतों को पहचानने और समय पर उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। https://www.facebook.com/share/p/17jT7tJwkU/ डॉ. हेंब्रम ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का एक दल ‘अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम’ के तहत अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया। यह कार्यक्रम 18 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान में भाग लेंगे। पूर्वोत्तर संस्कृति को समझने का मिलेगा अवसर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से वे पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यक्रम से छात्राओं के…
Campus Boom. जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस स्थित स्मार्ट ऑडियो-वीडियो हॉल में बीपीएड विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन द्वारा फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालयी वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की को-ऑर्डिनेटर डॉ. कामिनी कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. सजीत कुमार महतो तथा सहायक प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ सजीत कुमार महतो ने स्वागत भाषण देते हुए छात्राओं को अनुशासन, समर्पण और खेल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन तृतीय सेमेस्टर की…
Campus Boom. एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा बी.एड सत्र (2025-2027) के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा ही जीवन में सफलता और सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। सबा आलम अंसारी, डीएफओ सह मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर एमबीएनएस के अध्यक्ष विवेक सिंह ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए शिक्षा…
Special Story. क्या बेहतर भविष्य के लिए बड़े शहर जाना ही एकमात्र रास्ता है? वर्षों से छात्रों और अभिभावकों के मन में यह धारणा गहरी रही है कि दिल्ली, मुंबई या महानगरों की शिक्षा ही सफलता की गारंटी देती है। लेकिन बदलते समय, नई शिक्षा नीति और तकनीक आधारित अवसरों ने इस सोच को चुनौती देना शुरू कर दिया है। ई डिजिटल स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, साकची, जमशेदपुर के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर इस विषय पर दे रहे हैं विशेष जानकारी। जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार, स्थानीय संस्थानों की मजबूती और डिजिटल स्किल्स के बढ़ते महत्व ने यह सवाल…
Special Report. चाय का बागान का नाम आते ही सभी के जेहन में असम और दार्जलिंग का नाम और दृश्य सामने आने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान मास्टर ब्लास्टर और मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी का शहर झारखंड की राजधानी रांची जो आज तेजी से आधुनिक शहर में बदल रही है। चौड़ी सड़कें, अपार्टमेंट, सरकारी भवन और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शहर की नई पहचान बन चुके हैं, वहां कभी हरे-भरे चाय बागान लहराया करते थे। जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. बहुत कम लोगों को याद है कि जिस जमीन…
Campus Boom. जमशेदपुर वुमेंस यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेडियो के ऐतिहासिक महत्व, उसकी वर्तमान भूमिका तथा युवाओं के लिए उपलब्ध भविष्यगत अवसरों पर विचार-विमर्श करना था। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के प्रोग्रामिंग एग्जीक्यूटिव राजीव रंजन तिवारी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शालिनी प्रसाद ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में राजीव रंजन…

