Campus Boom. जमशेदपुर वुमेंस यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेडियो के ऐतिहासिक महत्व, उसकी वर्तमान भूमिका तथा युवाओं के लिए उपलब्ध भविष्यगत अवसरों पर विचार-विमर्श करना था। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के प्रोग्रामिंग एग्जीक्यूटिव राजीव रंजन तिवारी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शालिनी प्रसाद ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में राजीव रंजन…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्री प्राइमरी विभाग के बच्चों ने सिल्वरज़ोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल लिटिल स्टार ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीते, जिनमें 48 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 12 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं।कक्षा नर्सरी, एल के जी तथा यू के जी के छात्रों के इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे शहर में विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन, और अभिभावकों का सहयोग ने इस सफलता में मुख्य भूमिका निभाई । इस उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि विद्यालय के छात्र न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि…
Campus Boom. जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के स्वामी विवेकानंद हॉल में पीजी प्राणीशास्त्र सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीजी सेमेस्टर-2 (2024-26) के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने विदाई ले रहे विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा दिखाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार, डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. मधुसूदन महतो तथा डॉ. स्वाति कुमारी विशेष रूप से…
Campus Boom. आज भले ही रांची झारखंड की राजधानी और पटना बिहार की राजधानी के रूप में अलग-अलग पहचान रखते हों, लेकिन संयुक्त बिहार के दौर में एक समय ऐसा भी था जब प्रशासनिक रूप से दोनों शहर राजधानी की भूमिका निभाते थे। इसे बिहार की “ग्रीष्मकालीन राजधानी” व्यवस्था कहा जाता था, जिसकी शुरुआत ब्रिटिश शासनकाल में हुई। अंग्रेजों ने क्यों चुना रांची? 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन के दौरान बिहार-उड़ीसा प्रांत का प्रशासन मुख्य रूप से पटना से संचालित होता था। लेकिन गर्मियों में पटना और मैदानी इलाकों का तापमान बेहद अधिक हो जाता था। ऐसे में अंग्रेज अधिकारियों…
Campus Boom. भारत के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने अपने दूसरे प्रमुख वित्तीय साक्षरता सम्मेलन, फिन4ऑल 2026 का आयोजन किया. यह कार्यक्रम छात्र-संचालित समिति ‘सचेतना’ द्वारा आयोजित किया गया, जिसके मार्गदर्शक के रूप में फाइनेंस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ एचके प्रधान उपस्थित थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट वित्तीय भागीदारी के बीच की दूरी को कम करना था. इस कार्यक्रम में सेबी, आरबीआइ, एनएसइ, बीएसइ, एनएसडीअल और सीएसडीएल जैसे शीर्ष संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथियों में सेबी की सीजीएम आशा शेट्टी, आरबीआइ के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन सिंह और एनएसइ…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्राइमरी विभाग के बच्चों द्वारा प्री महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से गाए गए शिव भजन से हुई, जिससे वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार हुआ। छात्रों ने आकर्षक शिव स्तुति नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें भगवान शिव के विभिन्न रूपों को भावपूर्ण नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से दर्शाया गया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन ने श्रद्धा, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को उजागर किया, जो सभी के लिए यादगार और आत्मिक रूप…
Campus Boom. जनवादी लेखक संघ सिंहभूम इकाई ने भोजपुरी भवन गोलमुरी में निराला जयन्ती-सह-जलेस स्थापना दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम को चार सत्रों में विभक्त किया गया। पहले सत्र में “निराला जयन्ती” जिसमें विमर्श के लिए “कविता की प्रगतिशील धारा और निराला” विषय को केन्द्रित किया गया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता अशोक शुभदर्शी, डॉ अली इमाम खान, गोपाल प्रसाद, कुमार सत्येंद्र, जयनंदन, डॉ अहमद बद्र ने सामूहिक रुप से की। सत्र की शुरुआत निराला की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।काशीनाथ प्रजापति ने जनगीत की प्रस्तुति दी। अतिथियों का शब्द सुमनों से स्वागत वरुण प्रभात ने किया। अपनी बात…
Campus Boom. टेल्को ग्राउंड पर खेले गए टेनिस बॉल क्रिकेट के फाइनल मैच में प्राइमा पैंथर ने डिफेंस वारियर को हरा कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्राइमा पैंथर्स के कप्तान साकेत रौशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुना।पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में बल्लेबाज अमित शुक्ला(54 रन),श्याम किशोर(62 रन),सचिन (33 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।डिफेंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए राकेश ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंस वारियर की टीम बल्लेबाज गोपाल कुमार(26रन), राकेश कुमार(16रन), सतीश कुमार (15 रन) के अलावा सभी बल्लेबाज…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने 14 फरवरी को ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया, जो सामुदायिक सेवा के लगातार पांच वर्षों का प्रतीक है। सिदगोड़ा परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित रहा। यह एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि यह पहला विश्वविद्यालय है जो कि इस खास समुदाय को समाज मे सम्मान और बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए पहल किया है तथा समाज मे सकारात्मक परिवर्तन के लिए लोगों में जागरूकता फैला रहा है। जिसमें सहानुभूति और समर्थन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जमशेदपुर महिला…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में तृतीय स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स एंड कल्चरल विभाग के चेयरपर्सन डॉ सनातन दीप एवं उनकी टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन एवं संघर्षशीलता का गुण विकसित करते हैं, जो…

