Campus Boom.
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा बी.एड सत्र (2025-2027) के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिक्षा ही जीवन में सफलता और सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है।
सबा आलम अंसारी, डीएफओ सह मुख्य अतिथि
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर एमबीएनएस के अध्यक्ष विवेक सिंह ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और विद्यार्थियों को अपने दायित्व को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। संस्थान की निदेशक अनुपा सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मेंटर एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम केवल सिंह ने सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए छात्रों को शिक्षा के साथ समाज सेवा से जुड़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर बी.एड सेमेस्टर-1 (2025-2027), सेमेस्टर-2 (2024-2026) एवं सेमेस्टर-4 (2023-2025) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र बालाजी, व्यवसायी बिजय सिंह, शिक्षा विशेषज्ञ गौरव शर्मा, सेवानिवृत्त टाटा कर्मचारी अजय ठाकुर तथा शिक्षा विभाग, करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की प्रिंसिपल डॉ. सुचिता भुयान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विवेक सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सामूहिक फोटो सेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
फ्रेशर पार्टी के माध्यम से संस्थान ने नए विद्यार्थियों को शिक्षा के मूल्यों से परिचित कराते हुए उनके शैक्षणिक सफर की सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।



