Campuus Boom. जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रभु जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं संस्कृति केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम के उपरांत पोटका के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं से आत्मीय मुलाकात की। राष्ट्रपति ने छात्राओं से संथाली भाषा में बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना तथा उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने, आत्मनिर्भर बनने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने छात्राओं को आशीर्वाद भी प्रदान किया, जिससे छात्राएं काफी उत्साहित और भावुक दिखीं। इस…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण था, जब लोयोला स्कूल टेल्को के विद्यार्थियों ने कदमा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारत के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् तथा राष्ट्रगान जन गण मन का अत्यंत सुंदर और सामूहिक स्वर में प्रस्तुतीकरण कर सबका मन मोह लिया। यह कार्यक्रम भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिससे इस अवसर का महत्व और भी बढ़ गया। इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित अनेक गणमान्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।…
Campus Boom. न्यायपालिका से जुड़े कथित आपत्तिजनक उल्लेख को लेकर एनसीईआरटी की एक पाठ्यपुस्तक पर उठे विवाद के बीच सरकार ने खेद व्यक्त किया है। जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार की ओर से कहा कि न्यायपालिका देश के लोकतांत्रिक ढांचे का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सरकार हमेशा उसका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका के भ्रष्टाचार से संबंधित प्रकाशित सामग्री पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इस पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया गया कि सरकार न्यायपालिका के प्रति संवेदनशील है…
Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में जंतु विज्ञान विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में कॉन्फोकल लेजर माइक्रोस्कोपी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में कुल 75 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और उन्नत अनुसंधान तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को शोध एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करती हैं।…
Campus Boom. शहर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सभागार में टीम पीएसएफ द्वारा एक दिवसीय प्राथमिक सहायता एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) सहित जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसे प्रशिक्षणार्थियों ने दैनिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह प्रशिक्षण भीवीडीए जमशेदपुर द्वारा संचालित छह माह के ‘मास्टर मोटिवेटर’ कार्यशाला के 12वें बैच के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रक्तदान जागरूकता, रक्त के अवयवों तथा सामाजिक नेतृत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया…
Campus Boom. श्री श्री राममंदिर समिति, टेल्को की ओर से रविवार संध्या होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन राममंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक फगुआ गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को होलीमय बना दिया। कार्यक्रम में सरस्वती रामायण मंडली के व्यास प्रभात तिवारी (बक्सर, बिहार), प्रीतम चंदन एवं बबन पाण्डेय (भोजपुर, बिहार) ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडली द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक फगुआ गीत — “शिव सती खेले फाग…”, “वीरन में हनुमान…”, “बंगला में उड़ेला अबीर…”, “सुमिरहूँ श्री भगवान…” तथा “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले” — पर श्रोता झूम…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्रों ने महमात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा हिंदी परीक्षा में छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 282 गोल्ड तथा 6 छात्रों को राजभाषा गौरव पुरस्कार एवं 276 छात्रों को राष्ट्रीय राजभाषा पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का भी प्रमाण रहा। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सहयोग और प्रोत्साहन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा…
Campus Boom. आईआईएम रांची में चल रहे दो दिवसीय भारतीय सिनेमा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन हुआ। दूसरे दिन भी कई पैनल चर्चाएं हुई। पहले सत्र में भारतीय फिल्म जगत के बदलते स्वरूप पर प्रो नीलू ने फिल्मकार मेघनाथ, अनुज कुमार और इंद्रशीष के साथ चर्चा की। फिल्मकार मेघनाथ ने कहा कि पहले फिल्में बनाने के लिए बहुत महंगे उपकरणों की जरूरत होती थी, लेकिन आज मोबाइल फोन से भी फिल्म बनाई जा सकती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की वजह से फिल्में अब सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं। फ़िल्मकार अनुज कुमार ने सिनेमा के बढ़ते कारोबार…
Campus Boom. जनवादी लेखक संघ सिंहभूम इकाई ने भोजपुरी भवन गोलमुरी में रेड बुक्स डे एवं अन्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर साम्राज्यवाद बनाम राष्ट्रवाद विषय पर विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत काशीनाथ प्रजापति ने ‘तु जिंदा है तो जिन्दगी के जीत पर यकीन कर, अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला जमीं पर’ गीत से की।विषय प्रवेश कराते हुए वरुण प्रभात ने कहा कि साम्राज्यवाद बनाम राष्ट्रवाद का प्रश्न केवल राजनीतिक विमर्श नहीं ब्लिक हमारे समय का नैतिक प्रश्न है। हमें यह निर्णय लेना होगा कि हम वैश्विक पूंजी…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के तीसरे वार्षिक खेलकूद का समापन कार्यक्रम सिदगोड़ा परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समापन सत्र में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि एसएसपी पीयूष पांडे थे। कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर’, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वरा आरा और खेल एवं सांस्कृतिक अध्यक्ष डॉ सनातन दीप भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय का ध्वजारोहण किया गया और छात्राओं एवं सभी विजेताओं ने गौरवमयी ‘मार्च पास्ट’ निकाला। कुलपति द्वारा मुख्य अतिथि…

