Campus Boom. राधेश्याम ट्रस्ट और शिक्षक संघ इप्टा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर (नंबर रोड-10B) परिसर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर का विधिवत उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेडिकल कैंप में सर्जन, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉ. बृजेंद्र कुमार, डॉ. किरण शंकर गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. परमानंद मोदी, डॉ. नंदा रजक, डॉ. सुमित कुमार,…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. दवा दोस्त की नई शाखा का उदघाटन रविवार को चांदनी चौक, परसुडीह में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के राजेश शर्मा फीता काट कर दुकान का शुभारंभ किये. दवा दोस्त के फाउंडर विकास कुमार ने बताया कि चांदनी चौक पर दवा दोस्त का 12वीं शाखा का उदघाटन किया गया है. दवा दोस्त मुख्य रूप से जेनेरिक दवाइयां बहुत ही कम कीमतों पर उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है, ताकि आम लोगों के इलाज का खर्च कम हो सके. साथ ही सस्ते कीमत पर दवा मिल सके. इस केंद्र के संचालक आलोक…
Campus Boom. जमशेदपुर यूथ इवेंट्स के तत्वावधान में सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट तुरी समाज भवन प्रांगण में आयोजित होली महोत्सव “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। आयोजन की विशेषता यह रही कि समिति द्वारा पूर्व घोषणा के अनुरूप नशापान और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पारिवारिक और सुरक्षित बना रहा। प्राकृतिक रंगों, पारंपरिक होली गीतों और ठंडाई ने उत्सव को सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि…
Campus Boom. भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) जमशेदपुर द्वारा आयोजित कथा गोष्ठी में घाटशिला के चर्चित कहानीकार एवं उपन्यासकार शेखर मल्लिक ने अपनी कहानी ‘सहराव’ का प्रभावशाली पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रंगकर्मी, युवा कलाकार तथा साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कहानी ‘सहराव’ रंगकर्म की दुनिया और उससे जुड़े कलाकारों के जीवन की जटिलताओं को केंद्र में रखती है। कहानीकार ने सूक्ष्मता के साथ यह दर्शाया कि कला एक सामूहिक प्रक्रिया होने के बावजूद मंच के पीछे काम करने वाले अनेक कलाकारों को अक्सर उचित पहचान नहीं मिल पाती। आदिवासी युवा पात्र कानाई और रूपा के माध्यम से उनकी…
Campus Boom. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने अपने स्वागत संबोधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से अनुसंधान एवं वैज्ञानिक चिंतन अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. धंजल ने विज्ञान को तर्क एवं प्रमाण आधारित जीवन पद्धति बताते हुए इसकी सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गोराई ने “विज्ञान जगत में…
Campus Boom. अपनी कार से पूरे भारत का भ्रमण कर आदित्यपुर निवासी एवं टाटा स्टील कर्मी अजय मुस्कान शनिवार को शहर लौटे। 40 दिनों तक चली इस विशेष यात्रा में उन्होंने अपनी संगिनी प्रीति मिश्रा के साथ करीब 15 हजार किलोमीटर की दूरी स्वयं कार चलाकर तय की। यात्रा का उद्देश्य देशभर में सुरक्षित यातायात और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। शहर लौटने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए अजय मुस्कान ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने 19 राज्यों और 4 केंद्र…
Campus Boom. टाटा स्टील द्वारा आयोजित संस्थापक दिवस (3 मार्च, टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती) समारोह के अवसर पर इस वर्ष एक नया और अलग पहलू सामने आया है। कंपनी ने पहली बार अपने संस्थापक जेएन टाटा की बिना दाढ़ी (क्लीन-शेव) वाली तस्वीर जारी की है, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। इस वर्ष संस्थापक दिवस के आधिकारिक पोस्टर में भी जेएन टाटा की यही क्लीन-शेव तस्वीर प्रकाशित की गई है। अब तक देशभर में स्थापित उनकी अधिकांश प्रतिमाओं और तस्वीरों में उन्हें लंबी दाढ़ी के साथ ही दर्शाया जाता रहा है। ऐसे में पहली…
Campus Boom. टाटा समूह एवं जेएन टाटा की जयंती सह संस्थापक दिवस के अवसर पर इस वर्ष जमशेदपुर सहित भारत और विदेशों के उन देशों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां टाटा स्टील के प्लांट संचालित हैं। संस्थापक दिवस के तहत 2 मार्च की शाम शहर के जुबली पार्क में विशेष विद्युत सज्जा का उद्घाटन टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस वर्ष पार्क में एक विशेष आकर्षण भी लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है। यह सारी जानकारी टाटा स्टील के वीपी कॉरपोरेट सर्विसेस डीबी सुंदर रामम ने…
Campus Boom. जमशेदपुर। आईएसएम पुंदाग, रांची एवं ई-डिजिटल इंडिया, जमशेदपुर के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है। इस पहल के तहत जमशेदपुर में आधिकारिक केंद्र संचालित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क, छात्रवृत्ति तथा कैरियर संबंधी प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कंप्यूटर विज्ञान एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इस सहयोग से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे तथा उच्च शिक्षा के लिए सुलभ एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
Campus Boom. जमशेदपुर शहर में श्री जगन्नाथ महाप्रभु के भव्य मंदिर के भूमि पूजन एवं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के अवसर पर टीम पीएसएफ की ओर से विशेष एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रपति के सम्मान एवं भगवान जगन्नाथ को समर्पित रहा। अभियान के दौरान टाटा स्टील कर्मी एवं रक्तदाता धीरज कुमार सिंह ने अपना 50वां स्वैच्छिक रक्तदान एसडीपी के माध्यम से पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर टीम पीएसएफ द्वारा आयोजित अभियान के तहत कुल 1767वां एसडीपी रक्तदान भी सम्पन्न हुआ, जिसे राष्ट्रपति के सम्मान…

