Campus Boom.
जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस स्थित स्मार्ट ऑडियो-वीडियो हॉल में बीपीएड विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन द्वारा फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालयी वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की को-ऑर्डिनेटर डॉ. कामिनी कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. सजीत कुमार महतो तथा सहायक प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ सजीत कुमार महतो ने स्वागत भाषण देते हुए छात्राओं को अनुशासन, समर्पण और खेल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं अनामिका केरकेट्टा एवं ननीका पूर्ति ने किया।
फ्रेशर्स डे के दौरान सत्र 2025-27 की छात्राओं में स्नेहा कुमारी को मिस फ्रेशर्स विनर, जबकि जरल्डिन एक्का को मिस फ्रेशर्स रनर-अप चुना गया। इस अवसर पर सत्र 2024-26 की तृतीय सेमेस्टर छात्राओं ने स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ किश्वर आरा तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कामिनी कुमारी उपस्थित रहीं। दोनों वक्ताओं ने छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में सभी प्रतिभागियों के साथ सामूहिक फोटो सेशन आयोजित किया गया।


