Campus Boom. मेहनत की चाबी से ही सफलता का ताला खुलता है। प्लेसमेंट ड्राइव में NTTF गोलमुरी के कुल 16 प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता हासिल की है। कंपनी ने इन प्रशिक्षुओं को उनके कौशल के आधार पर चेन्नई और जमशेदपुर प्लांट के लिए चुना है। चयनित उम्मीदवारों में से 4 प्रशिक्षुओं कृष्णा, आदित्य जंघेल, सौरव मंडल और सुमित रजक का चयन चेन्नई प्लांट के लिए हुआ है। इन्हें 3.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। वहीं, जमशेदपुर प्लांट के लिए 12 प्रशिक्षुओं का चयन 3 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर किया…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तथा अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 257 गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 2 की पल्लवी कुमारी एवं आयुष दास ने अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल एवं 2500/- की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया।पुरस्कार वितरण के दौरान सभी विजेता उत्साहित तथा ऊर्जावान दिखे। प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी गोल्ड मेडल विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अंग्रेजी विभाग…
– नेस्टासिया की फाउंडर अदिति मुरारका और अभिनेता अरिजीत दत्ता ने साझा किए सफलता के गुर – श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और बिप्स सरायकेला के छात्रों सहित प्रोफेशनलों का लगा जमावड़ा Campus Boom. देश के प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के इनक्यूबेशन सेंटर एक्सीड और छात्र संगठन नेक्सोरा ने मिलकर ‘नेक्सकॉन 2026’ का आयोजन किया. यह स्टार्टअप और निवेशकों का बड़ा समिट था, जिसमें देशभर से 1500 से ज्यादा युवा शामिल हुए. टाटा ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में 1000 लोग मौके पर पहुंचे और 500 से ज्यादा ने ऑनलाइन हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर…
Campus Boom. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 2024-26 बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बैच के 576 छात्रों को 145 विभिन्न कंपनियों से कुल 578 ऑफर्स मिले, जिसमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं. खास बात यह रही कि 25 कंपनियां पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ीं, जो संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. प्लेसमेंट के दौरान छात्रों की क्षमता का प्रमाण देखते हुए 42.5 प्रतिशत छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) मिले, जो उनके समर इंटर्नशिप…
Campus Boom. भोजपुरी-हिन्दी कविता-गीत- नवगीत के यशस्वी रचनाकार स्वर्गीय डॉ परमेश्वर दुबे शाहाबादी जी के 80वीं जयंती पर बिरसानगर स्थित साहित्यकार डॉ परमेश्वर दुबे शाहाबादी जी के आवास, जमशेदपुर में “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ परमेश्वर दूबे शाहाबादी के जयंती पर उनको याद किया गया। जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम डॉ परमेश्वर दूबे शाहाबादी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पण कर के उपस्थित लोगों द्वारा अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विचार गोष्ठी के दौरान साहित्य के क्षेत्र में शाहाबादी जी की साहित्यिक अवदान की चर्चा की गई और उनके शाहाबादी रचनावली ,शोधग्रन्थ ‘पूर्वी उत्तरप्रदेश के भोजपुरी लोककथाओं…
Campus Boom. महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के संदेश दुनियाभर के सबसे प्रभावी सिद्धांतों में से एक है, वही भारतीय जनजीवन में गांधीजी इतने रचे बसे है, कि राष्ट्रपिता गांधी जी की तस्वीर हर भारतीय करेंसी पर छपी होती है। आर्थिक जरूरतें जहां इंसानों को क्या कुछ करने को मजबूर नहीं करती, वही अंत में सत्य की राह पर चलने वाले व्यक्ति और परिवार की ही जीत होती है। डायरेक्टर किशोर पांडुरंग बेलेकर निर्देशित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” शहीद दिवस को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो हमें अपने जीवन से जुड़े मानवीय मूल्यों के प्रति गहराई से सोचने को…
Campus Boom. ई-डिजिटलइंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, साकची, जमशेदपुर द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 350 से अधिक छात्रों के लिए भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय एवं उसके संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं संस्थान प्रतिनिधि मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दीपांजय – एलबीएसएम कॉलेज (मुख्य अतिथि), डॉ. कमलेंदु, एलबीएसएम कॉलेज, डॉ राकेश पांडेय, ग्रेजुएट कॉलेज, डॉ. रवि रंजन, को-ऑपरेटिव कॉलेज, स्वरूप को-ऑपरेटिव कॉलेज, कृष्णा बनर्जी, मीटजी मौजूद रहे।…
Campus Boom. धरातल पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ की पहल पर जमशेदपुर के चर्चित व्यवसायी व समाजसेवी स्वर्गीय आशीष डे की 73वीं जयंती के अवसर पर वर्ष का सबसे बड़ा सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्वर्गीय आशीष डे की धर्मपत्नी डोलन डे ने किया। इस अवसर पर दलमा की तलहटी बोड़ाम प्रखंड के पाकोटोड़ा, गागीबूरु, बेल्डीहटोला और डांगडुंग गांवों में रहने वाले 60 सबर परिवारों के बीच एक माह का सूखा राशन एवं दैनिक जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। इस वर्ष आशीष डे की जयंती को पूरी तरह सबर परिवारों के नाम…
Campus Boom. • जमशेदपुर के निजी स्कूलों में लॉटरी एडमिशन पर सवाल • अयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति का भी उठा मामला • NCPCR रजिस्ट्रार राजेश कुमार सिंह ने जारी किया आदेश • झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग से जांच रिपोर्ट तलब पूर्वी सिंहभूम जिले के निजी स्कूलों में कथित अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार को सख्त निर्देश जारी किया है। शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद की ओर से भेजी गई शिकायत के आधार पर आयोग ने स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार से मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की एचएसई टीम द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बच्चों के लिए एक सड़क सुरक्षा सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के महत्व और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर एचएसई मैनेजर श्री कुणाल कुमार ने सड़क सुरक्षा के नियमों और सावधानियों के बारे में पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए।इस सत्र में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा…

