Campus Boom.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की हेल्थ एवं वेलनेस कमेटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर जिला अस्पताल के न्यूरो साइकैट्रिस्ट डॉ. महेश हेंब्रम ने विद्यार्थियों को विभिन्न मानसिक रोगों एवं उनके लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिजोफ्रेनिया, ऑटिज्म तथा एडीएचडी जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती संकेतों को पहचानने और समय पर उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया।
https://www.facebook.com/share/p/17jT7tJwkU/
डॉ. हेंब्रम ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यार्थी नशे की चपेट में आने से कैसे बच सकते हैं तथा यदि कोई इसकी गिरफ्त में आ जाए तो उससे बाहर निकलने के लिए मानसिक दृढ़ता और सही परामर्श कितना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। डॉ. हेंब्रम ने विद्यार्थियों से संवादात्मक शैली में सवाल भी किए, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अनुपम, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. शोभा देवी, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. रुचिका तिवारी, श्री स्वरूप मिश्रा, डॉ. इरशाद खान, श्री अमित जेना एवं श्री वीरू पक्ष महतो सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का संचालन हेल्थ एवं वेलनेस कमेटी की समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंशु श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।


