Campus Boom.
दवा दोस्त की नई शाखा का उदघाटन रविवार को चांदनी चौक, परसुडीह में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के राजेश शर्मा फीता काट कर दुकान का शुभारंभ किये. दवा दोस्त के फाउंडर विकास कुमार ने बताया कि चांदनी चौक पर दवा दोस्त का 12वीं शाखा का उदघाटन किया गया है. दवा दोस्त मुख्य रूप से जेनेरिक दवाइयां बहुत ही कम कीमतों पर उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है, ताकि आम लोगों के इलाज का खर्च कम हो सके. साथ ही सस्ते कीमत पर दवा मिल सके.
इस केंद्र के संचालक आलोक शर्मा ने बताया कि दवा दोस्त की इस शाखा में सभी प्रकार के रक्त की जांच भी की जायेगी. इसके अलावा यहां ड्रेसिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. आने वाले समय में इस केंद्र पर डॉक्टरी परामर्श भी मिलेगी. इस मौके पर प्रदीप शर्मा, आकाश शर्मा, नीतू भारती,दवा दोस्त के रानी मेहता,श्याम बिहारी सिंह,समेत कई लोग मौजूद थे.


