Campus Boom.
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने अपने स्वागत संबोधन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से अनुसंधान एवं वैज्ञानिक चिंतन अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. धंजल ने विज्ञान को तर्क एवं प्रमाण आधारित जीवन पद्धति बताते हुए इसकी सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गोराई ने “विज्ञान जगत में नारीशक्ति का योगदान” विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. विद्याराज डीजे ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पृष्ठभूमि एवं महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान आधारित वर्किंग मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कुमारी प्रियंका ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पुष्पा सालो लिंडा ने दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक, सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जहां सभी ने गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।


