Campus Boom.
राधेश्याम ट्रस्ट और शिक्षक संघ इप्टा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर (नंबर रोड-10B) परिसर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित इस शिविर का विधिवत उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मेडिकल कैंप में सर्जन, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉ. बृजेंद्र कुमार, डॉ. किरण शंकर गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. परमानंद मोदी, डॉ. नंदा रजक, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. आर. वर्षा गुप्ता, डॉ. वंदना नंदी, डॉ. जितेंद्र मिश्रा एवं डॉ. मानव कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
इसके अलावा समाजसेवी एस. शेखर, अखिलेश कुमार, रमेश शर्मा, मनीष कुमार सिंह, अमरेश कुमार, सुशांत सेतु, जितेंद्र शर्मा, अनामिका श्रीवास्तव एवं संजीत कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 365 मरीजों का विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक संजीव श्रीवास्तव ने मेयर संजय सरदार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, वहीं विद्यालय की प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव ने पुष्प एवं पौधा देकर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में मेयर संजय सरदार ने विद्यालय में वैदिक शिक्षा के अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान की आगामी प्रगति एवं विकास के लिए वे सदैव सहयोग को तत्पर रहेंगे।


