Campus Boom.
टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी दिवंगत मां स्वर्गीय नीला सरकार की जयंती के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन कराकर और स्वैच्छिक रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को पार्वती घाट के पीछे स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित कार्यक्रम में वहां रह रहे जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर अरिजीत सरकार ने स्वयं रक्तदान भी किया। टीम पीएसएफ की ओर से चलाए जा रहे एसडीपी रक्तदान अभियान के तहत उनका 1793वां एसडीपी रक्तदान स्वर्गीय नीला सरकार के नाम समर्पित किया गया। इस अभियान में कुमारेस हाजरा, प्रीतपाल सिंह, भास्कर कुंडू, श्रीदीप, भगवान सिंह और बी. शेषा गिरी ने सहयोग किया।
अरिजीत सरकार ने बताया कि तीन माह पहले उनकी मां का निधन हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर समाज सेवा के माध्यम से उन्हें याद करना उनके लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण है।
कार्यक्रम के दौरान अंत्योदय भवन में रह रहे लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर स्नेहा सरकार, अनिरुद्ध सरकार, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, किशोर साहू, रवि शंकर पात्रो, रश्मि श्रीवास्तव और सोमिरन सहित अन्य लोग उपस्थित

