Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में इंटर स्कूल चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिता ‘रंग तरंग’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस उपविजेता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री एलेन किम जोसफ द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध संगीतज्ञ रोहित पन्ना, एंजल स्टार डांस एकेडमी के संचालक सूरज कुमार तथा फाइन आर्ट शिक्षक अनुप सिन्हा शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एलेन किम जोसफ ने विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


