Campus Boom.
जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 8 की रहने वाली रितु कुमारी आज अपने क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण की एक नई पहचान बन चुकी हैं। A.B.M. कॉलेज से बी.ए. की पढ़ाई कर रहीं रितु ने अपने समुदाय में फैले कंप्यूटर के डर और झिझक को दूर करने का बीड़ा उठाया और इसे अपने मिशन में बदल दिया।
डर को बनाया बदलाव का कारण
रितु बताती हैं कि उनके समुदाय में, खासकर लड़कियों के बीच, कंप्यूटर को लेकर काफी डर था। लोग मानते थे कि यह उनके बस की बात नहीं है। यही सोच उन्हें बार-बार प्रेरित करती रही कि आखिर यह डर क्यों और कैसे खत्म किया जाए।
Adir Fellowship से मिला रास्ता
रितु की सोच को सही दिशा तब मिली, जब वे Adir Fellowship से जुड़ीं। इस दौरान उन्होंने संचार, नेतृत्व और समुदाय के साथ काम करने के महत्वपूर्ण कौशल सीखे। उन्होंने समझा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
कंप्यूटर क्लासेस से शुरू हुआ बदलाव
रितु ने अपने एक्शन प्रोजेक्ट के तहत कंप्यूटर और डिजिटल लिट्रेसी की क्लासेस शुरू कीं। शुरुआत में लोगों की भागीदारी कम रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने सीखने के तरीके को रोचक बनाया और गेम्स के माध्यम से पढ़ाना शुरू किया।
इस नए तरीके ने माहौल बदल दिया और धीरे-धीरे लोग जुड़ने लगे। आज रितु 38 से अधिक क्लासेस ले चुकी हैं और 120 से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी हैं।
रोजगार से जुड़ी स्किल्स पर फोकस
इन क्लासेस में रितु Word, Excel, PowerPoint, Canva, AI और इंटरनेट के सही उपयोग की ट्रेनिंग देती हैं। उनका उद्देश्य केवल सिखाना नहीं, बल्कि लोगों को रोजगार के लिए तैयार करना है।
मिला सहयोग, बढ़ा हौसला
इस पहल को आगे बढ़ाने में Project Shiksha से मिले लैपटॉप और अन्य संसाधनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, मेंटर्स और चेंजमेकर्स का सहयोग भी इस यात्रा में रितु के लिए एक मजबूत आधार बना।
व्यक्तिगत बदलाव: रितु, जो पहले झिझकती थीं, आज आत्मविश्वास के साथ लोगों को सिखा रही हैं।
चेंजमेकर्स में बदलाव: टीम के सदस्य भी नेतृत्व करते हुए दूसरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
समुदाय में बदलाव: अब लोग, खासकर लड़कियाँ, कंप्यूटर सीखने के लिए आगे आ रही हैं और डिजिटल दुनिया से जुड़ रही हैं।
आगे की योजना
रितु का लक्ष्य है कि वे अपनी इस पहल को और बड़े स्तर पर ले जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल रूप से सशक्त बन सकें और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
“बदलाव कोई और नहीं लाएगा… बदलाव हम युवा ही लाएँगे।”
रितु कुमारी
फैक्ट फाइल:
नाम: रितु कुमारी
निवास: बिरसानगर, जोन नंबर 8, जमशेदपुर
शिक्षा: बी.ए., A.B.M. कॉलेज
कार्य: डिजिटल लिट्रेसी और कंप्यूटर क्लासेस
उपलब्धि: 38 से ज्यादा क्लासेस, 120+ लाभार्थी



