Campus Boom.
ICSE बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के घोषित परिणामों में MIITJEE के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। साकची एवं सुंदरनगर स्थित शाखाओं के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 145 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 43 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 74 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं। संस्थान का सफलता दर 100% रहा है, जो झारखंड में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, परिणामों की गणना अभी जारी है, जिससे सफल विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों, नियमित कक्षाओं, बोर्ड पैटर्न पर आधारित दैनिक परीक्षाओं, साप्ताहिक टेस्ट, स्टडी मटेरियल, डेली डाउट सेशन, असाइनमेंट्स, ऑफलाइन टीचिंग, मोटिवेशनल सेशंस, छोटे बैच साइज एवं पर्सनलाइज्ड केयर को दिया है।
संस्थान के निदेशक कृष्णा बनर्जी, सचिन वर्मा एवं प्रभात रंजन बरनवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रमुख सफल विद्यार्थी:
सुप्रतिम पॉल (97.6%, Hill Top School), साल्विका (95%), श्रीजिता हल्दार (95%), अनस खान (95%), पल्लवी (94.6%), अनुज कुमार (93.4%), श्लोक कुमार (92.5%), दानिश आलम (91.4%), कीर्ति आनंद (91%), ओकाशा (91%), जुबेरिया (89%), आस्था राय (89.5%), मोहम्मद फरहान (88%), उत्कर्ष (87%), तन्वी (86%), अदिति (85%), संकल्प मिश्रा (85%), संस्कार मिश्रा (85%), श्वेता कुमारी (84.7%), मोहम्मद एहतेशाम (84%), युक्ता मंडल (83%), समीर शर्मा (82%), अमीषा (81%) एवं आदित्य (81%)।
नए बैच की जानकारी:
संस्थान में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए JEE एवं NEET की तैयारी हेतु नया बैच 5 मई से प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही 12वीं के बाद ड्रॉप लेकर तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए टारगेट बैच भी 5 मई से शुरू किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपने प्रतिशत के अनुसार विशेष स्कॉलरशिप का लाभ उठाकर शीघ्र नामांकन करा सकते हैं।


