Campus Boom.
श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति, गोलपहाड़ी की आम सभा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 के दुर्गा महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति जताई।
सभा में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा से पूर्व मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाएगा।
बैठक के दौरान समिति ने वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा दुर्गा महोत्सव 2026 की तैयारियों के तहत निर्धारित तिथि पर भूमि पूजन संपन्न कराने का भी निर्णय लिया गया।
सभा के अंत में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता से दुर्गा महोत्सव 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्वेता चक्रवर्ती, उज्ज्वल साहनी, विश्वनाथ कुंडू, शंकर जी, नारायण बनर्जी, श्वेता प्रसाद, सीमा साहू, अर्चना दास महापात्रा, लकी सरकार, ज्योति कुमारी, बबीता कुमारी, लक्ष्मी मोहंती, श्वेता जैन, अरुणा एक्का, गोपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद, राजेश प्रजापति, अरमान साहू, राहुल यादव, ज्वाला सिंह सरकार, डॉ. संदीप कुमार एवं राजकिशोर सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान सदस्यों ने धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


