Campus Boom. सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में सोमवार को हिंदी सप्ताह समारोह का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रयोगशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों की भी संवाहक है। इसके प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक प्रयोग की जिम्मेदारी हम सभी की है। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. घोष चौधुरी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हिंदी ने देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शोध और तकनीकी उपलब्धियों तक सीमित…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वीं प्रांतीय खेल-कूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला में किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। बागबेड़ा विद्यालय के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में स्थान हासिल किया। विद्यालय में आयोजित वंदना सभा के दौरान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर…
Campus Boom. जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) की ओर से रिबिल्ड इंडिया फंड के सहयोग से सुंदरनगर में दो दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जुड़ी पहाड़ी, बड़ा बाघलता, भुटका और काशीडीह गांवों की 50 किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन अंजना देवगम और चांदमनी सवैया ने किया, जबकि चंद्रकला और रीला ने सहयोग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समानता से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान लैंगिक समानता, बाल विवाह…
अजय मुस्कान। “गणेश चतुर्थी : भीतर का गणेश” आज मंगल-ध्वनि से दिशाएँ जागी हैं, धूप की सुगंध में मंत्रों का स्पंदन है— मानो स्वयं शुभता गणनायक के चरणों से घर में उतर आई हो। हे गजमुख, हे एकदंत, हे विघ्न-विनाशक— तुम्हारे सम्मुख झुकता हुआ मस्तक केवल प्रार्थना नहीं करता, अपने अहंकार का विसर्जन भी करता है। तुम्हारा विशाल मस्तक धैर्य का आकाश है, एकदंत अपूर्णता में पूर्णता का बोध; और चरणों में बैठा मूषक चंचल मन को सिखाता है— गति नहीं, दिशा महत्वपूर्ण है। अंकुश आवेगों पर संयम, पाश मोह से मुक्ति, और मोदक— अंतर में पके मौन आनंद का…
अजय मुस्कान। “हिंदी : जो कही नहीं गई..!!” हिंदी— किसी व्याकरण की सीमा नहीं, वह मौन के भीतर अर्थ का पहला स्पंदन है; माँ की पुकार से निकलकर जन-मन की धड़कन तक पहुँचती हुई एक जीवित चेतना। यह केवल बोलती नहीं, भूख की खामोशी सुनती है, श्रम की थकान समझती है, आँखों में ठहरे आँसू को शब्द देती है; और दो अनजान मनुष्यों के बीच एक अदृश्य सेतु बन जाती है। इसमें गाँव की स्मृति है, नगर की बेचैनी है, लोक की सहजता और समय की जटिलता है, यह भिन्नताओं को मिटाती नहीं- उनके बीच संवाद रचकर साथ रहने का…
Campus Boom. उमस भरी गर्मी के बीच बोड़ाम के सुदूरवर्ती गांव में रविवार को पहली बार आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच की ओर से आयोजित शिविर में कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। शिविर का आयोजन विधायक संजीव सरदार की पहल पर मंच के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह और सचिव फुलचांद सिंह सरदार की अगुवाई में किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार, सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार…
Campus Boom. चांडिल। चांडिल प्रखंड के चाकूलिया फुटबॉल क्लब तथा नीमडीह प्रखंड के मुरुकडीह स्थित बाबा तिलका मांझी क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को…
Campus Boom. क्रॉस लिमिटेड की ओर से रविवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित रक्तदान शिविर में 180 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वीबीडीए) के सहयोग से आयोजित शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार कर लिया गया। शिविर का उद्घाटन क्रॉस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधीर राय ने फीता काटकर किया। कंपनी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने का यह लगातार तीसरा वर्ष है। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी की ओर से…
Campus Boom. राजभाषा विभाग एवं पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, जमशेदपुर की ओर से आयोजित हिंदी माह के तहत रविवार को भव्य काव्य मंच का आयोजन किया गया। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज और साहित्यिक संस्था ‘हुलास’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के कवियों, कवयित्रियों और साहित्यकारों ने विभिन्न साहित्यिक विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में कविता, लघुकथा, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत, मुक्तक सहित विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। बड़ी संख्या में मौजूद साहित्यप्रेमियों ने तालियों से रचनाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं…
Campus Boom. भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए एकजुट होकर व्यापक संघर्ष की जरूरत है। यह बात मजदूर नेता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुनाथ पांडेय ने गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में आयोजित सेमिनार में कही। संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच एवं सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता के संघर्ष : दिशा व दशा’ विषय पर सेमिनार, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, कवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आंदोलनकारियों और भोजपुरी समाज के लोगों ने भाग लिया। रघुनाथ पांडेय…

