Campus Boom.
जमशेदपुर। कदमा स्थित श्री श्री बाल गणपति विलास पूजा कमिटी को वर्षभर सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के सर्वोच्च ‘मानव सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
टीम पीएसएफ के अनुसार, कमिटी धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है। पूजा के दौरान लिए गए संकल्प के तहत कमिटी द्वारा वर्षभर रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
सम्मान समारोह में टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कमिटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूजा कमिटी की भूमिका केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। समाज के प्रति सेवा भाव को भी पूजा का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। बाल गणपति विलास कमिटी की वर्षभर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी इसी भावना को दर्शाती है।
इस अवसर पर कमिटी के बी. आनंद राव, एम. कनका राव, एम. शिव मणि, टी. अजीं कुमार राव, एस.एन. राव नायडू, के. नरेश कुमार, एस. कार्तिक राव, के. दिनेश राव, बी. शेषा गिरी, के. प्रवीण कुमार, के. नरसिंग राव, एस. भास्कर राव, वाई. सत्यनारायण राव, गौतम कुमार कर्री, एस. वेंकट गिरी, बी. कृष्णा मूर्ति, दुर्योधन दास, बी. वेणुगोपाल राव, टी. तारकेश्वर राव और एल. हनुमंत राव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
टीम पीएसएफ की ओर से कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, किशोर साहू, शुभेंदु मुखर्जी, दीप सेन और सुनील आनंद मौजूद रहे


