Campus Boom.
जमशेदपुर। बदलाव संस्था की ओर से प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीपचंद्र केशव की पुस्तक ‘जमुई टू टाटानगर’ के प्रकाशन के उपलक्ष्य में लक्ष्मीनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्था के संरक्षक आनंद बिहारी दूबे ने प्रदीपचंद्र केशव को सम्मानित करते हुए पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी।
इस अवसर पर आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि जमशेदपुर में प्रभात खबर को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के रूप में स्थापित करने में डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों के साथ-साथ प्रमुख छायाकारों और निर्भीक संवाददाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदीपचंद्र केशव जैसे पत्रकारों की मेहनत पत्रकारिता की मजबूती का आधार है।
उन्होंने प्रदीपचंद्र केशव को नई पुस्तक के प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वयं पुस्तक खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया और उपस्थित लोगों से भी पुस्तक खरीदकर पढ़ने का आह्वान किया।
पुस्तक लेखन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला
सम्मान समारोह में प्रदीपचंद्र केशव ने अपनी पुस्तक ‘जमुई टू टाटानगर’ के लेखन के उद्देश्य और उसकी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने सम्मान के लिए बदलाव संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को नरेंद्र कुमार, एसपी सिंह, साहित्यकार अशोक शुभदर्शी, राजेश कुमार और संजय कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक शर्मा ने किया समारोह में बदलाव संस्था के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित रहे।


