Campus Boom.
भोजपुरी-हिन्दी कविता-गीत- नवगीत के यशस्वी रचनाकार स्वर्गीय डॉ परमेश्वर दुबे शाहाबादी जी के 80वीं जयंती पर बिरसानगर स्थित साहित्यकार डॉ परमेश्वर दुबे शाहाबादी जी के आवास, जमशेदपुर में “विचार गोष्ठी” का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ परमेश्वर दूबे शाहाबादी के जयंती पर उनको याद किया गया।
जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम डॉ परमेश्वर दूबे शाहाबादी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पण कर के उपस्थित लोगों द्वारा अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विचार गोष्ठी के दौरान साहित्य के क्षेत्र में शाहाबादी जी की साहित्यिक अवदान की चर्चा की गई और उनके शाहाबादी रचनावली ,शोधग्रन्थ ‘पूर्वी उत्तरप्रदेश के भोजपुरी लोककथाओं का सामाजिक अध्ययन’ और नवगीत संग्रह ‘फूल हरसिंगार के’ पर चर्चा- परिचर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए अमर कुमार सिंह ने डॉ परमेश्वर दूबे शाहाबादी जी के साथ बिताये हुए क्षण को याद करते हुये उनके प्रति अपना उदगार प्रकट किया। शाहाबादी जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनकी पुण्यतिथि और जन्म जयंती मनाई जाती है। इस परंपरा को आगे लेकर चलना हम सभी साहित्यकारों का कर्तव्य है।
मनोकामना सिंह अजय ने डॉ शाहाबादी जी के रचना को याद करते हुये अपना उदगार व्यक्त किया।
अशोक शुभदर्शी ने अपने उदगार में शाहाबादी जी को याद किया।और इस परंपरा को आगे लेकर चलने को कहा। साहित्यकार साहित्य का दर्पण होता है। राजेश भोजपुरिया ने अपने उदगार में उनकी रचनाओं और किताबों की चर्चा की।
उपस्थित लोगों ने उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि- आज शाहाबादी जी हमलोगो के बीच नही है परन्तु इस तथ्य को नकारा नही जा सकता कि साहित्यकार अपने कलम के बल पर,अपने साहित्य साधना के माध्यम से युग-युग तक जीवित रहते है।उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये कहा गया कि उनकी एक-एक रचना पढ़ने से उनके व्यक्तित्व का भी पता चलता है।जो सामने देखते थे उसी पर रचना लिख देते थे।
इस स्मृति गोष्ठी के अवसर पर मुख्य रूप से डा अमर कुमार सिंह, मनोकामना सिंह अजय, अशोक शुभदर्शी,जयशंकर दूबे,राजेश भोजपुरिया,राजेश कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित हुए।


