Campus Boom.
ई-डिजिटलइंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, साकची, जमशेदपुर द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 350 से अधिक छात्रों के लिए भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय एवं उसके संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं संस्थान प्रतिनिधि मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. दीपांजय – एलबीएसएम कॉलेज (मुख्य अतिथि), डॉ. कमलेंदु, एलबीएसएम कॉलेज, डॉ राकेश पांडेय, ग्रेजुएट कॉलेज, डॉ. रवि रंजन, को-ऑपरेटिव कॉलेज, स्वरूप को-ऑपरेटिव कॉलेज, कृष्णा बनर्जी, मीटजी मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने ई-डिजिटलइंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग एवं अकाउंटिंग स्किल्स वर्तमान समय में रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से स्किल-आधारित शिक्षा अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ई-डिजिटलइंडिया के निदेशक श्री रामकृष्ण ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि संस्थान द्वारा अब टैली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल मार्केटिंग में मात्र ₹499 शुल्क पर विशेष प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कम लागत में अधिक से अधिक युवाओं को स्किल्ड बनाना है, ताकि आर्थिक स्थिति शिक्षा में बाधा न बने। ई-डिजिटलइंडिया का लक्ष्य शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करना है।
कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। इस अवसर पर ई-डिजिटलइंडिया के निदेशक श्री रामकृष्ण ठाकुर सहित संस्थान के सभी प्रशिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


