Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की एचएसई टीम द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बच्चों के लिए एक सड़क सुरक्षा सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के महत्व और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर एचएसई मैनेजर श्री कुणाल कुमार ने सड़क सुरक्षा के नियमों और सावधानियों के बारे में पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए।इस सत्र में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा एवं सड़क सुरक्षा नियमों को निर्वहन करने की शपथ ली।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है जिसकी जानकारी हर बच्चे को होना चाहिए।उन्होंने टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय में इस सत्र के आयोजन करने पर खुशी व्यक्त करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि छात्रों ने इस सत्र से बहुत कुछ सीखा और सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियों को दैनिक जीवन में बरतेंगे।


