Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तथा अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 257 गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कक्षा 2 की पल्लवी कुमारी एवं आयुष दास ने अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल एवं 2500/- की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया।पुरस्कार वितरण के दौरान सभी विजेता उत्साहित तथा ऊर्जावान दिखे।
प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी गोल्ड मेडल विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों के समर्पण का फल है। हम उन्हें बधाई देते हैं और आगे भी इसी तरह की उपलब्धियों की अपेक्षा करते हैं।उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों,अंग्रेजी विभाग की एच ओ डी एवं अन्य शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियों के लिए प्रयासरत रहने की सलाह दी।


