Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (29–31 जनवरी) 48वें इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ इंडिया (EMSI) की वार्षिक बैठक व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक की गंभीर समस्या, उसके समाधान और नए शोध विषय पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान सीएसआईआर–आईआईटीआर, लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. विकास श्रीवास्तव ने अपने विचार रखते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक चुनौती बताया। डॉ. विकास श्रीवास्तव ने कहा कि प्लास्टिक और माइक्रोप्लास्टिक आज केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य, जल स्रोतों और खाद्य श्रृंखला के लिए भी गंभीर खतरा बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि माइक्रोप्लास्टिक…

Read More

– बच्चों में ब्लड कैंसर के बढ़ रहे मामलों का समय पर पहचान से 90 प्रतिशत तक इलाज संभव Campus Boom. जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (29-31 जनवरी) 48वें इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (इएमएसआइ) के वार्षिक बैठक व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन बढ़ते कैंसर के मामले, वैक्सीन, मेडिसिन, नए शोध पर चर्चा की गई. सेमिनार में आयी एनवायरनमेंटl, म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (ईएमएसआई) की अध्यक्ष सह कैंसर विशेषज्ञ डॉ बानी बंदना गंगुली ने अपनी बातों को रखते हुए बच्चों में बढ़ रहे ब्लड कैंसर के मामलों और उसके कारण पर विस्तार से जानकारी साझा…

Read More

Campus Boom. जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट देश में प्रगतिशील खेती के सामने बड़ी बाधा है। फसलों को रोगों से बचाना जरूरी है लेकिन खेतों में हो रहा रासायनिक तत्वों का अंधाधुन इस्तेमाल मिट्टी को जहरीला बना रहा है। यह बातें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ प्रशांत सिंह ने कही. सेमिनार में सूक्ष्मजीवी घोल के माध्यम से फसलों को बीमारियों एवं खेतों की मिट्टी की उपजाऊ बनाए रखने की नई तकनीक की जानकारी सामने आई। इस नई तकनीक का नाम डिफेंस प्राइमिंग रखा गया। डॉ प्रशांत…

Read More

Campus Boom. भारत जैसे देश में सोशल मीडिया का बढ़ता प्रयोग कई चुनौतियां भी लेकर आया है। मोबाइल फोन और उसके प्रति बढ़ता लगाव मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के अलावे सामाजिक और आर्थिक संकट भी उत्पन्न कर दिया करता है। ग्रामीण इलाकों में वित्तीय जागरूकता और कम उम्र के बच्चों में सोशल मीडिया के अनछुए पहलुओं का अभाव इसे और गंभीर बनाता है। कई बार जाने अनजाने में उठाया गया कदम गंभीर तौर पर सामाजिक और आर्थिक संकट का कारण बन जाता है। मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव और इंटरनेट पर बढ़ता स्क्रीन टाइम इसे और गंभीर बना रहा है…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर–एनएमएल), जमशेदपुर 29 से 31 जनवरी 2026 तक जमशेदपुर में आयोजित रेडिएंट झारखंड 2.0 एक्सपो में भाग ले रही है। इस एक्सपो का उद्देश्य शोध एवं विकास, कौशल विकास तथा संबद्ध क्षेत्रों में झारखंड की प्रगति को प्रदर्शित करना और उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकार के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना है। सीएसआईआर–एनएमएल की भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए, डॉ. संदीप घोष चौधुरी, निदेशक, सीएसआईआर–एनएमएल ने कहा: “रेडिएंट झारखंड 2.0 में सीएसआईआर–एनएमएल की उपस्थिति वैज्ञानिक अनुसंधान को उपयोगी और लागू करने योग्य प्रौद्योगिकियों में रूपांतरित करने की हमारी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो क्षेत्रीय…

Read More

Campus Boom. सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की ओर से जारी नए नियमों पर गुरुवार को रोक लगा दी है. पिछले काफ़ी समय से इन नियमों का विरोध हो रहा था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ‘यूजीसी प्रमोशन ऑफ़ इक्विटी रेग्युलेशंस 2026’ के प्रावधानों में प्रथम दृष्टया अस्पष्टता है और इनके दुरुपयोग की आशंका है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इन नियमों को दोबारा ड्राफ़्ट करने के लिए कहा है. तब तक इन नियमों के लागू होने पर रोक रहेगी. भारत में…

Read More

Campus Boom. एलबीएसएम कॉलेज के हिन्दी विभाग में डाक विभाग, भारत सरकार की ओर से ‘ढाई आखर : पत्र लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था- लेटर टू माई रोल मॉडल। प्रतियोगिता में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए असिस्टेंट सुपरिन्टेन्डेन्ट राजकिशोर दास ने कहा कि पत्र लेखन केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनाओं, सम्मान और आत्मीयता की अभिव्यक्ति है। “ढाई आखर” प्रेम, आदर और सच्चे भावों का प्रतीक है, जो आज के डिजिटल युग में भी अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है। अपने आदर्श को पत्र लिखना…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (29-31 जनवरी) 48वें इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (इएमएसआइ) के वार्षिक बैठक व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में भारत, यूके, सिंगापुर, मोरक्को, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया समेत अन्य देशों के 112 डेलिगेट शामिल हो रहे हैं. 46 शोधार्थी, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ अनुसंधान को प्रस्तुत करेंगे.    यह काफी गर्व और बधाई का पात्र है कि कॉलेज के स्थापना के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन…

Read More

Campus Boom. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर सामर्थ्य द्वारा ‘दिशा 2026’ के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के स्कूली विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गयी. जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 680 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 550 से ज्यादा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेले में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया. इस आयोजन में जमशेदपुर और आसपास के 40 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया. जिसमें चिन्मया विद्यालय, डीएवी, लोयोला स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, डीबीएमएस समेत कई अन्य स्कूल के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए. दिशा 2026 में 35…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए उनकी बोर्ड परीक्षा के पूर्व आशीर्वाद समारोह का आयोजन विद्यालय की परंपरा के अनुसार पूजन एवं हवन के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं सभी अभिभावकों सह प्राचार्य ने हवन में हिस्सा लिया। हवन पूजन के बाद समारोह में उपस्थित सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें गीत, नृत्य एवं भाषण की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 10वीं के छात्र…

Read More