Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्रों ने महमात्मा गांधी राजभाषा हिंदी प्रचार संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा हिंदी परीक्षा में छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 282 गोल्ड तथा 6 छात्रों को राजभाषा गौरव पुरस्कार एवं 276 छात्रों को राष्ट्रीय राजभाषा पुरस्कार प्राप्त किया।
इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का भी प्रमाण रहा। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सहयोग और प्रोत्साहन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि सभी विजेता अपने जीवन में और भी बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे और विद्यालय का नाम और भी ऊंचा करेंगे। इस उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि हमारे छात्र हिंदी भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने हिंदी विभाग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए सभी को सम्मानित किया।


