Campus Boom.
शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान MIITJEE Classes ने एक बार फिर बेहतरीन परिणाम देते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। JEE Main 2026 Session 2 में इस वर्ष संस्थान के कुल 297 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस वर्ष के परिणामों में संस्थान के छात्र अभिनव आदित्य (99.79 प्रतिशताइल) और आर्यन भारद्वाज (99.49 प्रतिशताइल) ने शहर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर MIITJEE का नाम रोशन किया। अभिनव आदित्य संस्थान के टॉप स्कोरर भी रहे।
संस्थान के अनुसार, 72 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशताइल से अधिक और 183 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशताइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली का प्रमाण मानी जा रही है।
प्रमुख सफल विद्यार्थियों में यमन (98.79), नवल सिंह (98.73), विनीत कुमार (98.27), प्रिया कुमारी (98.27), जैनब ज़फ़र सैयद (97.83), ओबादाह (97.68), तुहिन आलम (97.44), अभिषेक प्रसाद (96.97), असित रंजन (96.87), प्रमण्य नागरे (96.36), आरती सिंह (95.98) सहित कई अन्य छात्र शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक कृष्ण बनर्जी, सचिन वर्मा एवं प्रभात रंजन बरनवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इसका श्रेय अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट, डाउट सेशन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को दिया।
संस्थान ने आगामी JEE Advanced 2026 के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही बताया कि JEE Main एवं NEET की तैयारी के लिए नया बैच 25 अप्रैल 2026 से शुरू किया जा रहा है।
MIITJEE Classes ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सही रणनीति और मेहनत के दम पर छात्र अपने सपनों के संस्थानों तक पहुँच सकते हैं।


