Priyanka Kumari.
“पलकों पर ठहरा स्वाभिमान”
आज मौसम भी अजीब था,
बादल भी रंगीन था,
करना बहुत कुछ था ,
कहना बहुत कठिन था।
अब रातें भी हो चली अपना,
पलकों पर थामे नन्हें जान सा सपना!
चलना है गरल विहंगम पथ पर,
अगोचर रहस्यमय भावों के शहर।
गोचर विनीत आस किरण,
भ्रमण भूमंडल के संग्राम भीषण,
विजय असंभव था,
पर जितना अब रण था।
स्वाभिमान सम्मान के तुला पर था,
समर में हार ; स्वीकार नहीं था।
करना बहुत कुछ था ,
कहना बहुत कठिन था।।
सपनों की दरिया में डूब जाऊं,
करना कुछ ऐसा था,
जो स्वाभिमान का सच्चा दर्पण था।
करना बहुत कुछ था ,
कहना बहुत कठिन था।।
प्रियंका कुमारी, मानगो, जमशेदपुर।



