Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सिल्वरजोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिल्वरजोन ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
कंप्यूटर विषय में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने राज्य टॉपर बनकर विशेष उपलब्धि प्राप्त की। इनमें से एक विद्यार्थी ने स्वर्ण पदक तथा दूसरे ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंग्रेज़ी विषय में भी एक विद्यार्थी को राज्य टॉपर घोषित किया गया, जिसने रजत पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 57 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत तथा 13 कांस्य पदक शामिल हैं।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अवधेश सिंह, प्रिंसिपल, विवेक विद्यालय


