Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर : 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और दि मिलानी के संयुक्त तत्वाधान और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर इस शिविर को अपने वैसे दिवंगत पत्रकारों के नाम समर्पित करेगा, जिनका पिछले कुछ वर्षों में निधन हुआ है. इसमें वरिष्ठ पत्रकार सह उदितवाणी के संस्थापक संपादक राधे श्याम अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सह प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पहले महासचिव सिद्धनाथ दुबे, प्रभात खबर के वरीय पत्रकार मनीष सिन्हा और अजय पांडेय अन्य का नाम शामिल हैं.…

Read More

Campus Boom. ई-कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए CSIR-National Metallurgical Laboratory (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में मास्टर ट्रेनर्स के लिए ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। 1 जून से आरंभ इस कार्यक्रम का उद्देश्य ई-कचरा प्रबंधन से जुड़े असंगठित क्षेत्र के कामगारों को संगठित व्यवस्था से जोड़ना तथा उन्हें सुरक्षित और वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग तकनीकों से प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य वैज्ञानिक एवं परियोजना प्रमुख डॉ. मनीष कुमार झा, एमईआर प्रमुख डॉ.…

Read More

K. Durga Rao. गम्हरिया। स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में गम्हरिया में एक नई पहल की गई है। एसएस कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल पर स्थापित ‘द फिटनेस हब जिम’ का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश महाली, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, झामुमो युवा…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर: मनीपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) के घटक संस्थान मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर ने सोमवार को अपने बारीडीह परिसर में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ दिया। एमएएचई के 33वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के पहले बैच के 133 एमबीबीएस छात्रों को चिकित्सा स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नवस्नातक डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेक विद्यालय के छात्र हितेश ने एसओएफ इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (IEO) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। कक्षा 10 के छात्र हितेश ने दुनिया के 72 देशों के लाखों प्रतिभागियों के बीच अपनी असाधारण प्रतिभा और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ का परिचय देते हुए इंटरनेशनल रैंक-2 हासिल की। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए उन्हें सिल्वर मेडल, सर्टिफिकेट ऑफ…

Read More

Campus Boom. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंडी संस्कृति, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा थे। उन्होंने टीम पीएसएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं की सक्रियता से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं…

Read More

Campus Boom. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 21 से 30 मई 2026 तक आयोजित कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-III) में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की कैडेट ट्विंकल दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। बिहार और झारखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 500 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर के दौरान ड्रिल, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा सामूहिक जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर 37 झारखंड बटालियन NCC द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने…

Read More

Campus Boom. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने योजनावार अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले के अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र युवक-युवतियों तक इसकी जानकारी प्रभावी रूप…

Read More

Renu Kumari, Jamshedpur. हनुमान चालीसा की प्रसिद्ध चौपाई – ‘जुग सहस्त्र जोजन पर भानु, लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥’ – केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और खगोल विज्ञान की गहराई को भी दर्शाती है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित इस चौपाई को लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टिकोण से चर्चा होती रही है। कुछ विद्वानों के अनुसार, यदि ‘जुग’, ‘सहस्त्र’ और ‘जोजन’ जैसी प्राचीन मापन इकाइयों का गणितीय विश्लेषण किया जाए, तो सूर्य की दूरी आधुनिक विज्ञान द्वारा बताई गई दूरी के काफी निकट प्रतीत होती है। यही कारण है कि इस चौपाई को धर्म…

Read More

Campus Boom. करीम सिटी कॉलेज में सेंटर फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट (CAD) के तहत आयकर विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था – “आयकर को सरलीकृत रूप में समझना : अवधारणाएं, गणना और अनुपालन” (Income Tax Simplified: Concepts, Calculation and Compliance)। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वाणिज्य संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आफताब आलम उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत CAD की कन्वेनर डॉ. संध्या सिन्हा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में आयकर व्यवस्था और उसके नियमों में बदलाव होते रहते हैं। इसलिए प्रत्येक…

Read More