Renu Kumari, Jamshedpur.
हनुमान चालीसा की प्रसिद्ध चौपाई – ‘जुग सहस्त्र जोजन पर भानु, लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥’ – केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा और खगोल विज्ञान की गहराई को भी दर्शाती है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित इस चौपाई को लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टिकोण से चर्चा होती रही है।
कुछ विद्वानों के अनुसार, यदि ‘जुग’, ‘सहस्त्र’ और ‘जोजन’ जैसी प्राचीन मापन इकाइयों का गणितीय विश्लेषण किया जाए, तो सूर्य की दूरी आधुनिक विज्ञान द्वारा बताई गई दूरी के काफी निकट प्रतीत होती है। यही कारण है कि इस चौपाई को धर्म और विज्ञान के संगम का उदाहरण माना जाता है।
यह प्रसंग हनुमान जी के बाल्यकाल से जुड़ा है, जब उन्होंने आकाश में चमकते सूर्य को लाल फल समझकर निगलने का प्रयास किया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह उनकी अद्भुत शक्ति, साहस और अलौकिक क्षमता का प्रतीक है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय ग्रंथों में आध्यात्म, दर्शन, गणित और खगोल संबंधी ज्ञान का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। हनुमान चालीसा की यह चौपाई आज भी लोगों के बीच श्रद्धा, जिज्ञासा और ज्ञान का विषय बनी हुई है।
नोट: यह लेख लेखिका के निजी विचार और अध्ययन पर आधारित है।


