Campus Boom. प्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं कहानीकार हरिशंकर परसाई की चर्चित कहानी ‘उखड़े खंभे’ के नाट्य रूपांतरण का प्रभावशाली मंचन रविवार को ट्राइबल कल्चर सेंटर में किया गया। भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा), जमशेदपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल रंग महोत्सव के समापन अवसर पर दो दर्जन बाल कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से समाज और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, मुनाफाखोरी तथा आम जनता की उम्मीदों और संघर्षों को व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया। परसाई जी द्वारा दशकों पहले लिखी गई कहानी की प्रासंगिकता आज भी बरकरार है, जिसे बाल कलाकारों…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) के तत्वावधान में तथा गर्ल्स फर्स्ट फंड के सहयोग से युवा लाइब्रेरी, हलुदबनी में प्रतिवेदन लेखन एवं दस्तावेजीकरण विषय पर एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में संस्था के सभी स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ युवा की किशोरी लीडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में युवा संस्था के संस्थापक अरविन्द तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजीकरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी संस्था के कार्यों, उपलब्धियों, चुनौतियों एवं प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत…
Campus Boom. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में अपशिष्ट प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) पुनर्चक्रण पर आधारित पाँच दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स एवं एक्सेलेरेटर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 1 से 5 जून 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा मिशन लाइफ (LiFE) के अंतर्गत “ई-वेस्ट प्रबंधन हेतु अनौपचारिक क्षेत्र क्षमता निर्माण” विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन सीएसआईआर-एनएमएल, सी-मैट (हैदराबाद) तथा सिपेट-एलएआरपीएम (भुवनेश्वर) द्वारा किया गया। समापन समारोह में सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने ई-वेस्ट पुनर्चक्रण क्षेत्र में अनौपचारिक गतिविधियों को वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं…
Campus Boom. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं के बीच 500 फलदार एवं फूलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बलवंत सिंह ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कल्पतरु एवं रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पारिजात का पौधा लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अन्य न्यायाधीशों को भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा पारिजात के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस…
Campus Boom. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संबंधी आकर्षक तख्तियां (प्लेकार्ड) हाथों में लेकर नारे लगाए तथा स्वच्छता और हरित जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक की बोतलें,…
के. दुर्गा राव, सरायकेला. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5, कोलाबीरा में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 105 पौधों का रोपण किया। साथ ही कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शक्ति सेनापति, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) भूपेंद्र लोढ़ी तथा प्लांट हेड कृष्ण कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात…
Campus Boom. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर, गम्हरिया द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में फल एवं फूलों के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर आम, अमरूद, अनार, नींबू, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक आम का पेड़ हर वर्ष…
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड पद पर नियुक्त होने पर डॉ संजय लाल श्रीवास्तव का चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। चित्रांश परिवार टेल्को की ओर से कहा गया कि डॉ संजय लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यकुशलता से टाटा मोटर्स हॉस्पिटल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा। इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव, राजीव शरण, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संजय दास, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव,…
Campus Boom. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर में आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी अपग्रेडेशन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र मार्गदर्शन, मनोसामाजिक कल्याण, परामर्श सहायता प्रणाली तथा परिणाम-आधारित शिक्षण पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में किया जा रहा है। 26 मई को उद्घाटन सत्र के बाद कार्यक्रम का दूसरा दिवस 4 जून को डीजेएलएचसी कक्ष संख्या-212 में आयोजित हुआ। स्टूडेंट मेंटरिंग स्किल वर्कशॉप के अंतर्गत दो विशेषज्ञ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संकाय सदस्यों को समकालीन छात्र सहायता एवं शिक्षण…
Campus Boom. जमशेदपुर, 03 जून। बर्मामाइंस स्थित बीपीएम +2 हाई स्कूल में बुधवार को ई-डिजिटल इंडिया एवं क्वेस कॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में करियर जागरूकता एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रंजिता गांधी, क्वेस कॉर्प के प्रतिनिधि सुमित दत्ता तथा ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की वर्तमान…

