Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

जमशेदपुर. टाटा स्टील के सिक्युरिटी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को गुड कंडक्ट बोनस देने की मांग की गई है. इसको लेकर गुरुवार को विभाग के लोग टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी से मिले और अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पूर्व का जिक्र अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में लिखा गया है कि यूनियन और प्रबंधन की सहमति के आलोक में सिक्युरिटी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को गुड कंडक्ट बोनस देने का प्रावधान किया गया है, पर विगत कई वर्षों से यह नहीं मिल पाया है. हम सभी कमेटी मेंबरों ने अपने स्तर से इसे चालू करवाने…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से पांच नवंबर को जमशेदपुर रन-ए-थॉन का आयोजन किया गया है. रन में हिस्सा लेने के लिए दो नवंबर पंजीयन की अंतिम तिथि निर्धारित है. टाटा स्टील खेल विभाग ने रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट की पेशकश की है. 20 प्लस प्रतिभागियों के समूह (फिट टुगेदर) के लिए 15 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है, जबकि चार या अधिक सदस्यों वाले परिवारों (फिट फैमिली) के लिए 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है. दौड़ के लिए, विशेष रूप से चार श्रेणियां होंगी 2 किमी- सभी के लिए खुला है (फन रन)5 किमी- लड़के और…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर शहर पूरी दुनिया में टाटा स्टील कंपनी और स्टील उत्पादन के लिए जाना जाता है. इसलिए इसे स्टील सिटी कहते हैं, दूसरी ओर इसकी खूबसूरती और यहां की हरियाली के कारण इसे क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है. लेकिन अब यह शहर ब्लड डोनर सिटी के नाम से भी जाना जाने लगा है. जी हां ब्ल्ड डोनर सिटी. यह शहर स्टील उत्पादन के साथ रक्तवीर भी पैदा करता है. ऐसा संभव हो पा रहा है यहां की सामाजिक संस्था और उससे भी पहले यहां के लोग जो रक्तदान के महत्व व जरूरत…

Read More

सेंट्रल न्यूज रूम. कैंपस मोबाइल फोटोग्राफी कांटेस्ट 2023 सीजन टू में हिस्सा लेने के लिए सोच रहे प्रतिभागियों के लिए अच्छी खबर है. अब आप इस प्रतियोगिता में अपनी सीधी इंट्री भी भेज सकते हैं. अगर आपको को गूगल फॉर्म खोलने और उसे भरने में दिक्कत हो रही है, तो आप अपनी इंट्री अब सीधे वाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं. कैंपस के वाट्सएप नंबर 8083757257 पर आप प्रतियोगिता के श्रेणी के अनुसार फोटो भेज सकते हैं. सारे नियम और शर्त पहले के ही तरह होंगे. बस आप अपनी फोटो वाट्सएप के जरिए भेजेंगे, उसके साथ फोटो किस श्रेणी के…

Read More

जमशेदपुर. नवरात्र के समापन पर विजयादशमी पर पंडाल में पूजी गई मां की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न नदी घाट पर किया गया. इसके पूर्व सुबह से ही मां को विदाई देने और सिंदूर खेला के लिए महिलाएं जुट गई थी खुशी के साथ और भावभीनी विदाई मां को दी गई. भक्तों में काफी उत्साह और उल्लास देखा गया. इस बेला को देखिए कैमरे की नजर से.

Read More

प्रियंका कुमारी, जमशेदपुर. माँ नौ दुर्गा (दोहे) माँ भवानी कृपा करें, जीवन भव से पार।हो भक्तिमय उपासना, बरसे कृपा अपार।। शैलसुता माँ आ गयी, लेकर पावन प्रेम।मन से कर आराधना, होता जीवन क्षेम।। नव मात ब्रह्मचारिणी, दूजा है अवतार।कर जोड़ हम विनय करें, देती नेह अपार।। चंद्रघंटा शांति प्रिय, तीजा रुप अवतार।माँ अम्बे सब दुख हरे, बरसे करुणा धार।। माँ कुष्मांडा आ रहीं, शक्ति अक्षय अमेय।चौथे रुप की वंदना , मिलती शक्ति अजेय।। पंचम माता स्कंद हैं, प्रेम पूर्ण वात्‍सल्‍य।माँ ममता बरसा रही, करे सदा मांगल्य।। छठवाँ रुप कात्यायनी, करे सदा कल्याण।शोक दुख का नाश करे, माँ ही औषधि बाण।।…

Read More

Campus Boom. भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में आज खेले गए मैच में इतिहास रच दिया है. भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है. भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. न्यूजीलैंड ने धर्मशाला के मैदान पर 274 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 104 गेंदों में 95 रन की पारी बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. बता कि भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में 20 साल बाद हराया है. न्यूजीलैंड ने टॉस…

Read More

जमशेदपुर. मानवसेवा को प्रथम कर्त्तव्य मानने वाले शहर के रक्तवीर इस बार महासप्तमी माता दुर्गा को पुष्पांजलि तो नहीं दे पाए, लेकिन अपनी भक्ति अराधना में उन्होंने कोई कमी नहीं आने दी, मानव सेवा को संकल्पित माता के सच्चे भक्ताें ने इस मौके पर रक्तांजलि कर अपनी सच्ची पुष्पांजलि अर्पित की है. जमशेदपुर शहर ने एक बार फिर से रक्तदान के क्षेत्र में नया कृतिमान और इतिहास लिख दिया है. पहली बार किसी दुर्गोत्सव या किसी पूजा आयोजन के वक्त पंडाल परिसर में ही रक्तदान शिविर का लगाया गया. शिविर न केवल सफल रहा बल्कि लक्ष्य से ज्यादा यूनिट रक्त…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने एक बयान जारी कर कहा है कि जेपीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापकों की जो स्थायी नियुक्ति की जा रही है उसकी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है. हाल में इतिहास विषय के लिए सीट से पांच गुना लोगों की सूची जारी की गयी है जिसके कागजात की जांच 11 और 12 अक्टूबर को हुआ है जो अभ्यर्थी उस दिन नहीं पहुंच पाए थे उनके लिए 25 और 26 अक्टूबर की तिथि जेपीएससी ने तय करते हुए सूचना जारी की है. पूर्व में साक्षात्कार की तिथि 18 अक्टूबर…

Read More

जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय में एमबीए के 2021-23 बैच के छात्रों को विदाई दी गई. जूनियर्स ने अपने सीनियर के लिए मंच पर शानदार नृत्य-संगीत का प्रदर्शन किया. छात्रों और सहायक प्राध्यापकों ने मिलकर केक काटा. इस अवसर पर पूरे सत्र भर में दो छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. विवेक कपूर को “मिस्टर श्रीनाथ” की उपाधि से सम्मानित किया गया, जो उनके अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पण का प्रमाण है. वही नंदनी कुमारी को उनकी अटूट प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के लिए “मिस श्रीनाथ” का ताज पहनाया गया. इस अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेटिव जे राजेश ने छात्र-छात्राओं…

Read More