Campus Boom. जमशेदपुर। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का डर दिखाकर साइबर ठगी करने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाताओं को सतर्क रहने की अपील की है। इन दिनों कुछ लोगों को ई-मेल, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से ‘Your name has been removed from the draft voter list’ यानी ‘आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिया गया है’ जैसे संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश के साथ संदिग्ध लिंक भी साझा किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजन किया गया। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, नेहरू युवा केंद्र संगठन (मेरा युवा भारत), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 250 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम ‘नशा मुक्ति युवा, विकसित भारत’ रखी गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस…
Campus Boom. जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के वार्षिक खेल महोत्सव ‘ऊर्जा 2027’ का शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। संस्थान की छात्र परिषद की ओर से आयोजित इस खेल महोत्सव की थीम ‘वॉर्टेक्स: व्हेयर केऑस मीट्स कंट्रोल’ (Vortex: Where Chaos Meets Control) रखी गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल गुप्ता उपस्थित रहे। समारोह में एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, प्रो. आर.वी. शर्मा, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. अशोक कुमार, कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी…
Campus Boom. जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम), जमशेदपुर चैप्टर के सहयोग से पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला SIMPLE 2026 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। डायमंड जुबली लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘Structural Integrity Management and Protocols for Life Extension’ है। कार्यशाला 3 नवंबर तक चलेगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओंकार नाथ मोहंती उपस्थित रहे। वहीं, एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा…
Campus Boom. जमशेदपुर। सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल पेश करते हुए जमशेदपुर ब्लड सेंटर में पिछले 34 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे वरीय पदाधिकारी सुदीप प्रामाणिक ने शुक्रवार को गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज की मदद के लिए अपना चौथा एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रक्तदान किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्वैच्छिक रक्तदान का आंकड़ा 23 तक पहुंचा दिया। 30 अक्टूबर, कार्तिक कृष्ण पंचमी के अवसर पर किए गए इस रक्तदान को उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता पुटू प्रामाणिक के नाम समर्पित किया। सुदीप प्रामाणिक का यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि दूसरों को रक्तदान…
Campus Boom. जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर की ओर से जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठवीं के कुल 74 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 44 छात्राएं और 30 छात्र शामिल थे। विद्यार्थियों के साथ चार शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2026 से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान शारीरिक फिटनेस,…
Campus Boom. जमशेदपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 28 और 29 अक्टूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर को जारी आदेश में कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले को ऑरेंज जोन में रखते हुए तेज हवाओं के साथ मूसलाधार…
Campus Boom. बहरागोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के टीपीएस, डीएवी पब्लिक स्कूल और प्लस टू उच्च विद्यालय, बहरागोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति, घाटशिला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों और सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में डालसा की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा और डिप्टी चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।…
Campus Boom. जमशेदपुर। दीपावली खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का त्योहार है। इस बार जमशेदपुर में E-Digital India Skill Development Institute ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और कार्यालयों में बेकार पड़े पुराने स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर और टैबलेट दान कर जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग करें। संस्था का मानना है कि किसी के लिए अनुपयोगी हो चुका इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी ग्रामीण विद्यार्थी के डिजिटल भविष्य की नई शुरुआत बन सकता है। संस्था की ओर से LBSM कॉलेज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को मात्र 499…
Campus Boom. जमशेदपुर। वरिष्ठ कवि अशोक शुभदर्शी के कविता-संग्रह ‘रैम्प पर’ पर शनिवार, 25 अक्टूबर को गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में जनवादी लेखक संघ की सिंहभूम इकाई की ओर से परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना अस्थाना ने की, जबकि संचालन वरुण प्रभात ने किया। परिचर्चा में वक्ताओं ने संग्रह की कविताओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक पक्षों को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी कविताएं आधुनिक समाज के अंतर्विरोधों को उजागर करती हैं और समानता, मुक्ति तथा मानवीय संवेदना के सवालों को प्रमुखता से उठाती हैं। बाजारवादी संस्कृति और स्त्री की स्वतंत्रता का सवाल शीर्षक…

