Campus Boom. जमशेदपुर। सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर में जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के कक्षा 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें कुल 107 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 51 छात्राएं और 56 छात्र शामिल थे। विद्यार्थियों के साथ पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा विकसित करना तथा उन्हें खनिज, धातु एवं पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान और नवाचार से परिचित कराना था। अनुसंधान को व्यावहारिक उपयोग से जोड़ने पर जोर कार्यक्रम का शुभारंभ सीएसआईआर-एनएमएल के…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. आदित्यपुर। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर मंगलम सिटी, आदित्यपुर में मंगलम दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ‘सप्तमी पूजा, सात कवि और सात रंग’ की संकल्पना पर आधारित इस साहित्यिक संध्या में सैकड़ों साहित्यप्रेमियों और मंगलमवासियों ने कविता के विभिन्न रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण चर्चित लेखक एवं कवि अजय मुस्कान की पुस्तक ‘सपना जो स्टेयरिंग पर सवार हुआ’ का लोकार्पण रहा। कवि सम्मेलन में मनीष बंदन, अजय मुस्कान, रजनी सिंह, सर्वानन्द सिंह ‘पथिक’, सुदीप्ता राउत, उपासना सिन्हा और श्यामल सुमन ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं…
Campus Boom. जमशेदपुर। महाषष्ठी के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महज तीन घंटे के दौरान तीन एसडीपी समेत कुल 93 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर को दिवंगत छायाकार पार्थो चक्रवर्ती को समर्पित किया गया। शिविर को एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट और आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल का भी सहयोग प्राप्त हुआ। पत्रकार हित में टीम पीएसएफ की घोषणा इस अवसर पर टीम पीएसएफ के…
Campus Boom. जमशेदपुर: टेल्को के 26 नंबर रोड स्थित श्री श्री दुर्गा एवं काली कमेटी, नॉर्थ एरिया की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रकृति संरक्षण की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि नवरात्र की पंचमी तिथि को पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। इस वर्ष पूजा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण…
Campus Boom. जमशेदपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय टीम पीएसएफ (पीएसएफ) के निदेशक अरिजीत सरकार को मानव जीवनदाई मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष यानी डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अरिजीत सरकार ने सम्मान अपनी स्वर्गीय मां को समर्पित किया। नवरात्रि के तीसरे दिन बिष्टुपुर स्थित विश्वजीत मणिमेला प्रांगण में आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय, समाजसेवी एवं बिष्टुपुर स्थित श्रीलेदर्स के शेखर…
Campus Boom. जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP) में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को जन्म दिया है। 23 सितंबर 2026 की सुबह जन्मे इन शावकों में दो मादा और एक नर हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन ने तीनों शावकों की शुरुआती देखभाल और स्वास्थ्य निगरानी के बाद इसकी जानकारी साझा की है। साथ ही, तीनों शावकों के नामकरण के लिए आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, इन शावकों के पिता का नाम रुद्र है। उसे नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क लाया गया था। तीन नए सदस्यों के आने से चिड़ियाघर…
Campus Boom. जमशेदपुर। एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस ने एक पॉलिसीधारक के निधन के बाद उनके नॉमिनी को 9 लाख 90 हजार रुपये की मृत्यु दावा राशि (डेथ क्लेम) का भुगतान किया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं और दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीमा राशि का चेक नॉमिनी को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, दिवंगत पॉलिसीधारक ने 29 जुलाई 2024 को एसयूडी लाइफ की बीमा पॉलिसी ली थी। हालांकि, पॉलिसी लेने के कुछ महीने बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद मृत्यु दावा भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई और नॉमिनी को 9,90,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर…
Campus Boom. जमशेदपुर। सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान का समापन मंगलवार को हुआ। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक श्री नितीश कुमार ने स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया। सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने अभियान के दौरान शुरू…
Campus Boom. जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक में कुलपति ने कई मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में टाकू के अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान के साथ उपाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी मुंडा शामिल थीं। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. अमर कुमार, प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती, वित्त पदाधिकारी…
Campus Boom. जमशेदपुर। रंभा शैक्षणिक संस्थान और झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संस्थान परिसर में ‘सूचना का अधिकार दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) को लोकतंत्र में पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड के अध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित रहता है, तो इसका…

