Campus Boom.
वैली व्यू स्कूल में कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बार एनुअल कैरियर मेला 2026 का आयोजन किया गया। कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से आयोजित इस मेले में देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी सहित विदेश की दो यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या मिक्की सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि करियर को लेकर मन में किसी भी तरह की दुविधा हो तो विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से खुलकर सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से मिली करियर की जानकारी
कार्यक्रम के संचालनकर्ता एवं विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे.के. पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पूरे वर्ष पाठ्यक्रम और परीक्षाओं में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में उनके करियर से जुड़े सवालों और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए विद्यालय में इस तरह के मंच उपलब्ध कराना जरूरी है।
मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से उच्च शिक्षा, पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और करियर विकल्पों से जुड़े सवाल पूछे। विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
देश-विदेश की 22 यूनिवर्सिटी ने लिया हिस्सा
डॉ. पांडेय ने बताया कि मेले में देश की 20 प्रमुख यूनिवर्सिटी और विदेश की 2 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। पहली बार आयोजित इस तरह के करियर मेले को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कैरियर माइल स्टोन ने किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कैरियर माइल स्टोन के को-फाउंडर प्रमोद कुमार सिंह ने विद्यालय की प्राचार्या मिक्की सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे.के. पांडेय को सम्मानित किया। मेले के सफल आयोजन में शिक्षक विनोद, अमित, चंदन और तमांग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



