Campus Boom. सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम पीएसएफ से जुड़े छह युवा शतकवीर रक्तदाताओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। टेल्को रिक्रिएशन क्लब में जोहार झारखंड और ओम कांवरिया सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान इन रक्तदाताओं को उनके नियमित रक्तदान और मानव सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। छह रक्तदाताओं ने 108 से 143 बार किया रक्तदान सम्मानित होने वाले रक्तदाताओं में कुमारेश हाजरा ने 143 बार, मनोरंजन गौड़ ने 117 बार, रवि शंकर ने 113 बार तथा उत्तम कुमार गोराई, कमल कुमार घोष और अवधेश कुमार वर्मा ने…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर के तेलुगु समाज की महिलाओं की ओर से शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में भव्य श्रावण उत्सव ‘श्रावणा संदड़ी’ का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्सव में शामिल हुईं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणेश वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्सव की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता ‘ललिता सहस्रनाम श्लोक…
अजय मुस्कान। “राखी : बचपन की उजली डोर” रिश्तों की इस भीड़ में, कुछ रिश्ते मौन पुकार— दूर रहें तो भी धड़कन में रहते हैं सदा सवार। कलाई पर जब बँधता धागा, जगता भूला प्यार, राखी केवल पर्व नहीं है— घर लौटता है बचपन बार-बार। माँ के आँगन की मिट्टी में पाँव अभी भी धँसे, रूठे-रूठे दो बचपन जैसे एक खिलौने पर हँसे। वक़्त बदलता, उम्र बदलती, बदलें कितने द्वार— पर बहना की एक पुकार में फिर अपना हो परिवार। रेशम की इस डोर में जैसे दुआ बँधी अनमोल, बहन नहीं बस राखी बाँधे— बाँधे मन के बोल। भाई होना…
Campus Boom. Jamshedpur. बहुभाषीय संस्था ‘सहयोग’ के तत्वावधान में गुरुवार को तुलसी भवन स्थित चित्रकूट कक्ष में सावन उत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया. सावन की उमंग और उत्सव धर्मिता को समर्पित इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकजुटता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की. पूरा आयोजन स्थल पारंपरिक परिधानों और सावन के लोकगीतों से गुंजायमान रहा. शिव वंदना और दीप प्रज्वलन से शुभारंभ कार्यक्रम का औपचारिक आगाज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके लिए रीना सिन्हा ने रोली-टीका, रोली थाल, पुष्पमाला, कैंडल और तेल-बाती से सुसज्जित पूजन थाली तैयार की थी.…
Campus Boom. जमशेदपुर। महिला समानता दिवस और ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से एसडीपी रक्तदान अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तीन रक्तदाताओं ने एसडीपी रक्तदान किया, जिसके साथ टीम पीएसएफ का 1892वां एसडीपी रक्तदान पूरा हुआ। रविशंकर पात्रो ने पूरा किया 50वां रक्तदान इस अभियान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय तकनीशियन रविशंकर पात्रो ने एसडीपी के माध्यम से अपना 50वां रक्तदान पूरा किया। उनके साथ पी. रामाकृष्णन और रवि कुमार ने भी एसडीपी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया। रक्तदान को बताया मानव सेवा का माध्यम टीम…
K. Durga Rao. कांड्रा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से अमलगम स्टील ने सीएसआर के तहत ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम’ की शुरुआत की है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण एवं वंचित परिवारों को उनके घर के नजदीक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए चलंत चिकित्सा इकाई के माध्यम से गांवों और बस्तियों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। कांड्रा पंचायत भवन से अभियान की शुरुआत कांड्रा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन और फीता काटने के बाद चलंत चिकित्सा इकाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…
Campus Boom. जमशेदपुर। न्यू बारीडीह स्थित गुरुकुल इंडिया परिसर में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और भविष्य की करियर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ‘स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। गुरुकुल इंडिया और प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईएसबी एंड एम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड इट्स ऑटोमेशन’ रहा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। एआई हर क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करेगा प्रभावित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं संचालक आईएसबी एंड एम के सहायक प्राध्यापक सौरव कुमार दास ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वर्तमान उपयोगिता…
Campus Boom. जमशेदपुर। सावन के पावन अवसर पर सोमवार को बागबेड़ा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता शीतला मंदिर परिसर स्थित बाबा चिंताहरण महादेव के जलाभिषेक के लिए बागबेड़ा बड़ौदा घाट से गाड़ाबासा बागबेड़ा तक हजारों श्रद्धालुओं ने पैदल जलयात्रा की। हाथों में जल और जुबां पर हर-हर महादेव का जयघोष लिए श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों से पट गया पूरा रास्ता जलाभिषेक यात्रा के दौरान बड़ौदा घाट से गाड़ाबासा तक पूरा मार्ग शिवभक्तों से पट गया। डीजे की भक्तिमय धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और आकर्षक…
Campus Boom. कांड्रा। श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता एवं समिति के संरक्षक राकेश कुमार वाष्र्णेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी का हुआ गठन बैठक में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। होनी सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विजय तिवारी एवं के. साईं राव को उपाध्यक्ष, के. दुर्गा राव को महासचिव, हितेश वाष्र्णेय को सचिव, राजू मंडल को सह सचिव तथा चंदन प्रताप सिंह,…
Campus Boom. स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के अवसर पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित फ्रेट डिपो में सोमवार को दूसरे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फ्रेट डिपो सिक लाइन के सौजन्य से आयोजित शिविर में 144 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 127 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर 127 यूनिट रक्त संग्रहित कराया। मानव सेवा को बनाया उद्देश्य शिविर का आयोजन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ अस्पतालों में इलाजरत जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में…

