Campus Boom.
एग्रिको-बारा स्थित टाटा स्टील कलर्स की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत गुरुवार को कंपनी परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के 52 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रह में टीम पीएसएफ और जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने सहयोग किया।
जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाना उद्देश्य
कंपनी की ओर से बताया गया कि वर्ष में दो से तीन बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को सामाजिक दायित्व से जोड़ने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। कंपनी प्रबंधन का मानना है कि आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
टीम पीएसएफ ने किया ‘सेवा समर्पण सम्मान’
टाटा स्टील कलर्स की इस पहल और सामाजिक सरोकार को देखते हुए प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से कंपनी के वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में ‘सेवा समर्पण सम्मान’ प्रदान किया गया। इस दौरान कंपनी के सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई।
रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों को रक्तदान के बाद प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम का आयोजन प्लांट हेड इंद्रनील विश्वास के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सेफ्टी एजीएम विशाल पांडेय, डीजीएम राजेश के. त्रिपाठी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रतीक हलवावाला, डिप्टी मैनेजर संगीता कुमारी, असिस्टेंट मैनेजर एडमिन रीतूजा त्रिपाठी, प्रियंका कुमारी, देव मेद्या एवं पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
तकनीकी टीम में चिकित्सकों के साथ अनिल, अभिषेक, आदित्य, रत्नेश और सलीम ने सहयोग किया। वहीं टीम पीएसएफ की ओर से निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, तपन चंदा, सोमनाथ दत्ता, कुमारेस हाजरा, अनिल प्रसाद एवं देवनाथ सिंह उपस्थित रहे।


