Campus Boom. समाज में आपसी संपर्क, सम्मान और संबंधों को मजबूत करने तथा वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से ‘संपर्क, सम्मान, संबंध’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सदस्यों, सलाहकारों और संरक्षकों के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। अभियान की अगुवाई समिति के नवमनोनीत अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती केवल आयोजनों से नहीं, बल्कि आपसी संवाद, सम्मान और आत्मीय संबंधों से होती है। वरिष्ठजन…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. साकची हाई स्कूल के 78वें वर्ष और शिक्षक दिवस के अवसर पर साकची हाई स्कूल एलुमनाई एसोसिएशन एवं वर्ष 2002 बैच के पूर्व छात्रों की पहल पर रविवार को स्कूल परिसर में चौथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 55 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। वर्ष 2002 बैच के पूर्व छात्र प्रणव सरकार की अगुवाई में आयोजित शिविर को टीम पीएसएफ और जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। वहीं जमशेदपुर अखंड मंडली ने भी आयोजन में सहयोग दिया। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर न्यायालय के सीजेएम…
Campus Boom. हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर (एचएसजे) की 10वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) रविवार को एसएनटीआई ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में आयोजित की गई। बैठक में सोसाइटी की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों, वित्तीय विवरण और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही सोसाइटी के उपनियमों एवं नियमावली में महत्वपूर्ण संशोधनों को आम सभा की मंजूरी मिली। कार्यक्रम में एचएसजे की अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने टाटा स्टील एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और वर्षभर में सोसाइटी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर आगामी फ्लावर शो…
Campus Boom. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन की ओर से द बुलेवर्ड होटल, जमशेदपुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था। समारोह के दौरान करीब 12 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को ‘शेपिंग फ्यूचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा शहर के कई…
Campus Boom. झारखंड की राजनीति के लिए रविवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह सदर से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का 56 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से झारखंड की राजनीति और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सुदिव्य कुमार सोनू की राजनीतिक यात्रा संघर्ष, संगठन और धैर्य की कहानी रही। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने 1989 में झामुमो…
Campus Boom. पूर्वी सिंहभूम में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे आदर्श सेवा संस्थान ने 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता मिलने का स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट भी 27 नवंबर को इस अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में सूचीबद्ध करती है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श सेवा संस्थान की निदेशक प्रभा जायसवाल ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ भारत से उठी आवाज को वैश्विक मंच पर मान्यता मिलना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा…
Campus Boom. आदर्श सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को होटल बुलेवर्ड, बिष्टुपुर में ‘बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण सम्मान समारोह’ एवं ‘रक्षक कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सरयू राय ने की। इस अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श सेवा संस्थान की संस्थापक एवं सचिव प्रभा जायसवाल ने विधायक सरयू राय और विशेष किशोर पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करने के साथ…
Campus Boom. के दुर्गा राव | मनोहरपुर। मनोहरपुर के रेल यात्रियों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन के पहली बार स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। ट्रेन के मनोहरपुर पहुंचने पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के प्रतिनिधि जेबी तुबिद, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद सांसद, विधायक एवं अन्य अतिथियों ने…
Campus Boom. कांड्रा। एच.टी. इंग्लिश स्कूल, कांड्रा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। दोहरे उत्सव को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय फतेह नारायण सक्सेना के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे। बाल कृष्ण और राधा के रूप…
Campus Boom. के दुर्गा राव | कांड्रा। लोक कला संस्कृति मंच, कांड्रा के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर को एसकेजी रंगमंच, कांड्रा में करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम डाली की स्थापना और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजकों के अनुसार, सुबह 11 बजे कांड्रा मोड़ से करम डाली लाकर भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे इसे आखड़ा में विधिवत स्थापित किया जाएगा। वहीं, शाम 3 बजे से मयूरभंज, ओडिशा के कलाकार दीपक महतो की टीम झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। संगीतकार गुलशन कुमार…

