Campus Boom.
कांड्रा। श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, कांड्रा कॉलोनी की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता एवं समिति के संरक्षक राकेश कुमार वाष्र्णेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी का हुआ गठन
बैठक में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। होनी सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विजय तिवारी एवं के. साईं राव को उपाध्यक्ष, के. दुर्गा राव को महासचिव, हितेश वाष्र्णेय को सचिव, राजू मंडल को सह सचिव तथा चंदन प्रताप सिंह, गिरिश वाष्र्णेय और स्वाधीन चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
75वीं प्लेटिनम जयंती को भव्य बनाने की तैयारी
कमेटी के गठन के बाद इस वर्ष आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष समिति अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जयंती मना रही है। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए पूजा को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया।
नौ दिनों तक होंगे विविध आयोजन
कमेटी ने तय किया कि इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन नौ दिनों तक किया जाएगा। पहले दिन से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
सदस्यों ने लिया सफल आयोजन का संकल्प
बैठक में साधन कुमार दास, विपिन वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, रंजीत सेन, आदित्य चौधरी, शिवांशु वाष्र्णेय, अमर दे, संजू दत्ता, सकेत मिश्रा, कपिश सिंह, सौरभ सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने 75 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूजा को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।


