Campus Boom. उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझिया में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य करण ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षक जीवन को देते हैं सही दिशा : आदित्य करण प्रधानाध्यापक आदित्य करण ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद्, विद्वान एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उनके शिक्षा संबंधी विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया गया। शिक्षकों के ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण…
Campus Boom. जमशेदपुर। बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाई स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध महत्वपूर्ण : मिथिलेश श्रीवास्तव समारोह को संबोधित करते हुए डायरेक्टर मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच अन्योन्याश्रित संबंध सदियों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने सर्वगुण संपन्न होने के…
के. दुर्गा राव | सरायकेला सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पुलिस के बेड़े में 19 नई बोलेरो शामिल की गईं। नए वाहनों के शामिल होने के बाद जिले में पुलिस के पास अब कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक उपलब्ध हो गई हैं। इससे पुलिस की गश्ती और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। एसपी ने पूजा-अर्चना के बाद वाहनों को किया रवाना पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद…
के दुर्गा राव। सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित भाटिया बस्ती में श्री राम पब्लिक स्कूल एवं प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिक उत्सव सह प्राइज नाइट हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर के उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी…
Campus Boom. एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च (एसीएसआईआर)-एनएमएल साइंस क्लब के तत्वावधान में सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर के सहयोग से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक करियर को दिशा देने तथा भावी शोधकर्ताओं के निर्माण में शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। शोध संस्कृति के निर्माण में मेंटरशिप महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनएमएल के पूर्व निदेशक डॉ. एस. श्रीकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत करते हुए सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने सशक्त शोध संस्कृति के निर्माण में मार्गदर्शन और मेंटरशिप के महत्व पर…
Campus Boom. ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को जगन्नाथपुर क्षेत्र में एआई जागरूकता, करियर काउंसलिंग एवं जॉब कम करियर फेयर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत राजकीय रसेल (+2) उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जनरेटिव एआई, डिजिटल स्किल, उच्च शिक्षा और रोजगार के बदलते अवसरों की जानकारी दी गई। टाटा मोटर्स में 10 विद्यार्थियों का चयन जॉब फेयर के दौरान टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर्स समेत विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। चयन प्रक्रिया के बाद…
Campus Boom. चांडिल। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, चांडिल की अंडर-19 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता का खिताब हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह के सेंट्रल स्कूल इंटरनेशनल स्कूल में किया गया, जिसमें बिहार एवं झारखंड की कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन से बनाई पहचान चैंपियनशिप में दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के साथ अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और…
Campus Boom. कांड्रा। ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया में विद्यालय की वार्षिक सीनियर इंटर-क्लास अंग्रेजी एवं हिंदी एलोकेशन (भाषण) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सार्वजनिक भाषण, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी लिटरेरी क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 125 विद्यार्थी फाइनल राउंड के लिए चयनित प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद कुल 125 विद्यार्थियों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। फाइनल में विद्यार्थियों ने अपनी वाचन शैली, स्पष्ट उच्चारण, विषय की समझ और प्रभावशाली…
Campus Boom. बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी के सफल एवं समर्पित कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर भावपूर्ण स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान एवं आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं दीं। दीप प्रज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख तुलसी ठाकुर, प्रांतीय समिति सदस्य एवं बागबेड़ा विद्यालय के सचिव अरविंद कुमार सिंह, शास्त्री नगर विद्यालय के सचिव अरुण कुमार सिंह, बागबेड़ा संकुल प्रमुख एवं…

