के दुर्गा राव। सरायकेला।
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित भाटिया बस्ती में श्री राम पब्लिक स्कूल एवं प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिक उत्सव सह प्राइज नाइट हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर के उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मंजू देवी एवं गंगोत्री नर्सिंग होम के जे.एन. दास मौजूद रहे। संस्था के निदेशक पंकज प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन संघर्ष, विश्वास, सेवा और उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 1999 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। वर्ष 2012 में एनआईटी के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्री राम प्रसाद की स्मृति में श्री राम पब्लिक स्कूल की स्थापना कर औपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा गया। इसके बाद वर्ष 2021 में प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग की नींव रखी गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा एवं प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें परिवार और समाज की सेवा के लिए सक्षम बनाना है।
मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
वार्षिक उत्सव के दौरान बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी वर्ग में प्रदीप सिंह, आरव महतो, आरव कुमार, सुजाता महतो, कृतिका महतो एवं मंनिनी कर को सम्मानित किया गया।
प्राइमरी वर्ग में अनु घोष, रिजवाना आरा, विद्यानश लोहार, आयुष सोलंकी, अंजलि दास, अनुष्का लोहार, ललित सांडिल, दिव्या कुमारी, स्नेहा पति एवं दिव्यांशु महतो को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
हाई स्कूल वर्ग में साहिल समर्थ, लक्ष्मी गागराई, सुप्रिया महतो, किशन कुमार मिश्र, पवन कुमार महतो, मुस्कान लोहार, शुभम पति एवं अंबिका कुमारी को सम्मानित किया गया।
वहीं प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग में प्रथम वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सानिया गोप एवं पिंकी पत्रा तथा द्वितीय वर्ष की रेशमी कुमारी एवं जाबा रानी महतो को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिला। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। समारोह के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
आयोजन को सफल बनाने में संस्था की सचिव श्रीमती रिंकी प्रसाद, मोहम्मद समशेर, सविता, नीलम, उषा, सुमित्रा, कंचन, नीतू, दीप्ति, शम्भू, रेशमी, अनुराधा, श्वेता, सलोनी, प्रिया, सोनी, अंजना, वंदना एवं सपना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या श्रेया झा, गायत्री देवी एवं बेबी महतो ने भी कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।


