Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे कृष्णा बॉयज समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं सात दिवसीय मेले में बुधवार को महिलाओं के लिए विशेष लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महिलाओं की भागीदारी से आयोजन स्थल पर उत्सव और भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रतियोगिता के दौरान करीब 50 फीट की दूरी पर छह फीट की ऊंचाई पर रस्सी के सहारे मटकी लटकाई गई। प्रतिभागियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने की चुनौती स्वीकार की। इस दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर में ‘महिला शिक्षा और संस्कार : परंपरा, परिवर्तन और भविष्य-दृष्टि’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का बुधवार को शुभारंभ हुआ। 9 और 10 सितंबर को आयोजित संगोष्ठी में महिला शिक्षा, नेतृत्व, भारतीय दृष्टि, सामाजिक परिवर्तन तथा ऐतिहासिक एवं समकालीन संदर्भों पर देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विचार साझा किए। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. शीतल कुमारी ने किया। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति…
के. दुर्गा राव | गम्हरिया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार को नवनियुक्त छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र नेताओं ने विद्यालय के आदर्शों और अनुशासन को बनाए रखने के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड दल ने उपाध्यक्ष रिंकू रॉय के स्वागत से की। इसके बाद मां सरस्वती के आह्वान एवं प्रार्थना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने समारोह के विशिष्ट अतिथि विक्टर एंथनी का स्वागत किया। समारोह में निदेशक सुब्रतो रॉय,…
के. दुर्गा राव | सरायकेला। कांड्रा में इस वर्ष विजयादशमी का उत्सव खास होने जा रहा है। रावण दहन की 75 वर्ष पुरानी परंपरा के 75वें वर्ष में 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ भव्य आतिशबाजी और बूगी-बूगी नृत्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेवा सदन प्रांगण में रविवार को रावण दहन कमेटी की बैठक अध्यक्ष लाल बाबू महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कई निर्णय लिए गए। दुर्गापूजा के बाद विजयादशमी…
Campus Boom. जमशेदपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में सोमवार को ‘रीडाथॉन’ (सामूहिक वाचन) गतिविधि आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के करीब 60-70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पारंपरिक कक्षा-कक्ष से अलग गतिविधि विद्यालय परिसर के छायादार पेड़ों के नीचे और खुले प्रांगण में कराई गई। विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर दरी और चबूतरों पर बैठाया गया। बच्चों ने पाठ्यपुस्तकों के साथ रुचिकर पठन सामग्री का सामूहिक वाचन किया। शिक्षक विद्यार्थियों के बीच रहकर उनका मार्गदर्शन करते रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि बच्चों में पठन की आदत विकसित करने के लिए कक्षा…
Campus Boom. जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में ‘बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय एवं जिला हितधारकों की भूमिका, समन्वय एवं जवाबदेही’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बाल विवाह की रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय, प्रशासन, पुलिस, विद्यालय, मीडिया और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय तथा सामूहिक जवाबदेही मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में साइबर थाना के अमित अभिषेक, वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी, वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता, विकास श्रीवास्तव, डालसा की प्रीति मुर्मू, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा संस्था…
Campus Boom. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (TAKU) ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। संघ ने उनके निधन को झारखंड और उच्च शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। TAKU ने कहा कि अपने कार्यकाल में सुदिव्य कुमार सोनू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझने के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के समाधान की दिशा में उनकी सक्रियता…
टाटा पिगमेंट्स में सात वर्ष के लिए वेतन समझौता, कर्मचारियों के वेतन में 8,600 से 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी 95 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, अप्रैल 2024 से अगस्त 2026 तक का एरियर भी मिलेगा; पहली बार ग्रेड स्ट्रक्चर में औसत रेट ऑफ इंक्रीमेंट में 400 प्रतिशत की वृद्धि जमशेदपुर, 7 सितंबर 2026। टाटा पिगमेंट्स के प्रांगण स्थित इंद्रधनुष भवन में सोमवार को कर्मचारियों के वेतन संशोधन को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। नया वेतन समझौता 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक सात वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। समझौते में नए और…
के. दुर्गा राव | कांड्रा कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति एवं प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। 630 यूनिट रक्त संग्रह बड़ी उपलब्धि शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। 630 यूनिट…
Campus Boom. जमशेदपुर। टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से रविवार को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम और टेल्को टाउनशिप में टाटा मोटर्स रन 2026 का आयोजन किया गया। आयोजन में पुरुष एवं महिला वर्ग में करीब 2500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं स्कूल वर्ग में एसपीके स्कूल के करीब 500 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष एवं महिला वर्ग में झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी प्रतिभागी पहुंचे। सुबह से ही टेल्को टाउनशिप का माहौल खेल और उत्साह से भर गया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। स्कूल वर्ग की प्रतियोगिता…

