के. दुर्गा राव | गम्हरिया।
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार को नवनियुक्त छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र नेताओं ने विद्यालय के आदर्शों और अनुशासन को बनाए रखने के साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बैंड दल ने उपाध्यक्ष रिंकू रॉय के स्वागत से की। इसके बाद मां सरस्वती के आह्वान एवं प्रार्थना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने समारोह के विशिष्ट अतिथि विक्टर एंथनी का स्वागत किया।
समारोह में निदेशक सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रधानाचार्या किरण चोल्ली, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पाल एवं प्रबंधक मुकेश पाठक उपस्थित रहे। प्रबंधन ने नवनियुक्त छात्र नेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैज और सैश प्रदान कर सौंपा दायित्व
नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों का परिचय कराने के बाद निदेशक सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रशासक रीमा बनर्जी और सचिव शिप्रा पाल ने छात्र नेताओं को बैज एवं सैश प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके बाद छात्र परिषद के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। छात्र नेताओं ने अपने आचरण और कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने तथा विद्यालय की गरिमा एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
ये विद्यार्थी संभालेंगे छात्र परिषद की जिम्मेदारी
मुख्य छात्र प्रतिनिधि: संकेत कुमार पंडित
सहायक मुख्य छात्र प्रतिनिधि: सोनाक्षी कुमारी
बैंड प्रतिनिधि: रौनीत कुमार ठाकुर एवं आयुष कुमार ठाकुर
अनुशासन प्रभारी: करण बेज, सानू तिवारी, प्रियांशु राजभर एवं कस्तूरी कुमारी
प्रार्थना सभा प्रभारी: आदर्श दुबे एवं दीपिका दे
गतिविधि प्रभारी: खुशी प्रमाणिक एवं अनीमा बेज
परामर्शदाता: अनन्या कुमारी, रिया यादव, आरती चौधरी, अमरजीत हलदार, प्रियंका मंडल, आयुषी प्रमाणिक, कनिका प्रमाणिक एवं चंचला कुमारी।
विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे समर्पण, ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रभावी नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
समारोह का समापन देशभक्ति गीत के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर अनुशासन, नेतृत्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।



