के. दुर्गा राव | कांड्रा
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति एवं प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
630 यूनिट रक्त संग्रह बड़ी उपलब्धि
शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। 630 यूनिट रक्त का संग्रह आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। आयोजकों के अनुसार संग्रहित रक्त का उपयोग दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, आपातकालीन परिस्थितियों तथा थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा।
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की ओर से बताया गया कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति लगातार सक्रिय रही है। कंपनी द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों समेत जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में भी कंपनी लगातार प्रयास कर रही है।
सुरक्षा प्रभारी ने संभाला संचालन
शिविर का संचालन सुरक्षा प्रभारी नवीन सिन्हा ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।
शिविर को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह लोधी (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी), सत्यरंजन खटूआ (मानव संसाधन प्रमुख), रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुष्मिता, गोपाल सिंघ्देव, विजय सिंह, रजनी कुमारी, शिप्रा, अंकिता चौधरी, ललन सिंह, विद्याधर महतो, ललन कुमार, निशांत, विधान शर्मा, जितेंद्र पासवान, जनार्दन पारित, तापस पाल, प्रदीप बिस्वास, राजू सिन्हा, धनंजय, अमरदीप, अमन कुमार, अरुण सिंह, प्रेम, विशाल, संतोष महाकुड़, सुमन रॉय, रविशेखर तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सिंह, चिमनलाल, डॉ. दिलीप कुमार और विष्णु घोष सहित कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम, बी.बी.डी.ए. के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में इसी तरह सक्रिय सहभागिता जारी रखने का संकल्प दोहराया।


